Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ताजा चावल या बासी चावल, जानें दोनों में से क्या खाना है फायदेमंद
अधिकांश भारतीयों के घरों में दिन के एक समय के भोजन में चावल जरुर पकाए जाते हैं। कई लोग वजन बढ़ने और डायबिटीज के चलते चावल खाने से परहेज करते हैं। वहीं हेल्दी रहने के लिए लोग सफेद की जगह, भूरे और लाल चावलों का सेवन करते हैं।
लेकिन हमारे देश में कई जगह बासी चावल खाने का चलन है। माना जाता है कि बासी चावल ताजे चावल की तुलना में हेल्दी होते हैं। आइए जानते हैं कि बासी या ताजा कौनसे चावल खाना सेहत की दृष्टि से हेल्दी हैं।
फ्रिज में रखे गए बासी चावल में ताजे चावल की तुलना में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है यानी ये वजन को कंट्रोल में रखने और ब्लड शुगर को मैनेज करने में आपकी मदद कर सकता है।

ठंडे चावल नहीं बढ़ने देते हैं शुगर को
चावल में स्टार्च होता है, पके हुए स्टार्च को ठंडा करने का प्रोसेस स्टार्च रेट्रोग्रेडेशन कहलाता है। ठंडा होने के बाद यह डाइजेस्टिबल स्टार्च को रेजिस्टेंट स्टार्च में कन्वर्ट कर देता है। शरीर के लिए डाइजेस्टिबल स्टार्च को डाइजेस्ट करना और तोड़ना दोनों ही आसान होता है। इससे ब्लड शुगर बढ़ता है। जबकि रेजिस्टेंट स्टार्च को तोड़ना शरीर के लिए मुश्किल होता है। क्योंकि यह एक प्रोबायोटिक है और ब्लड शुगर के लेवल को नहीं बढ़ाता
फाइबर के लिए अच्छे
चावल में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। जब भात को ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है तब कार्ब्स अपना फॉर्म बदल लेता है। जो वजन भी कम करता है।
पेट होता है ठंडा
बासी चावल की तासीर ठंडी होती है इसलिए अगर बासी भात खाते हैं तो आपका पेट ठंडा रहता है। गर्मियों में इसे खाने से लू न हीं लगती।
ऐसे करें स्टोर
बासी चावल को स्टोर करने का सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि इसे एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रखा जाए। इसके अलावा, आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि चावल को कभी-भी रूम टेंपरेचर पर स्टोर नहीं करना चाहिए। आप जब भी चावल स्टोर करें, हमेशा फ्रिज में ही करें।
ऐसे खाएं बासी चावल
अगर बचे हुए चावल को मिट्टी के बर्तन में डालकर रख दिया जाए और उसमें पानी भी मिला कर रातभर रहने दें। सुबह चावल में खमीर उठ जाएगा। इसे आप नाश्ते में खाएं या फिर लंच टाइम में खा सकते हैं लेकिन इसे दोबारा गर्म न करें वरना सारे पौष्टिक तत्व मर जाएंगे।
।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
