Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात को सोते हुए पैरों के क्रैंप से टूट जाती है नींद? मसल्स को आराम देने के लिए ये 5 काम
Leg Cramps at Night: हम में से ज्यादातर लोगों को रात को सोते वक्त पैरों में दर्द और क्रैम्प होता है, जिसकी वजह से अक्सर नींद में खलल पड़ता है और हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती। क्या आपने कभी इस समस्या पर गौर किया है?
यदि नहीं तो इस पर ध्यान देना शुरू कर दें। इसका कोई खास मेडिकल कारण नहीं होता। दिन भर की थकान और कुछ सामान्य शारीरिक स्थितियां इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। पैरों की ऐंठन को कम करना बहुत आसान है। आपको केवल थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

रात को सोते हुए पैरों की ऐंठन की वजह
- रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन का सबसे बड़ा कारण यही होता है। इससे बचने के लिए डाइट में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए।
- शरीर में आयरन की कमी के कारण भी आपको सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन की परेशानी हो सकती है।
- शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और नसों से जुडी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- रात के समय सोने पर पैरों में ऐंठन और दर्द को डायबिटीज का शुरूआती लक्षण भी माना जाता है।
तुरंत आराम पाने के उपाय
- अगर आपके पैर में क्रैंप आ रहा है तो आप तुरंत अंगूठे के पकड़ कर पैर को स्ट्रेच करें। थाई में क्रैंप हो तो खड़े होकर पोश्चर स्ट्रेच करें। मसल्स में जैसे ही क्रैंप आए, तुरंत हाथ या मसाजर की मदद से उस जगह को दबाएं और मसल्स को मसाज करें।
- तुरंत खड़े हो जाएं और तलवे को जमीन पर जोर से दबाएं।
- गर्म पानी से सेक लगाएं या गर्म पानी में पैर को डुबोकर रख लें। गर्म पानी से स्नान भी कर सकते हैं।
- विटामिन बी12 कॉम्प्लेक्स या मैग्नीशियम सप्लीमेंट का सेवन करें।
- रात में सोने से पहले वॉक करें। आप हल्का बहुत एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- आप एक टॉवल में आइस पैक रखें और मसल्स को इससे अच्छी तरह रैप करें। कुछ मिनट तक सेक लगाएं।
- रोज 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। जहां तक हो कैफीन और एल्कोहल का सेवन ना करें। अगर तब भी क्रैंप से आराम ना मिले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

घरेलू नुस्खों
मेथी का पानी
मेथी का पानी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं। दो ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। इस काढ़े को खाली पेट पिएं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर एनाल्जेसिक गुणों से भरा होता है जो पैरों में सूजन और दर्द को शांत कर सकता है। एक कप में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें।
सरसों के तेल से करें मालिश
पैरों की मालिश करने से दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो अगर आपके पैरों में दर्द है तो आप सरसों का तेल लेकर उससे अपने पैरों पर अच्छी मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से मसल्स की जकड़न कम होती है और पेन रिलीफ भी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
