Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
लीची खाकर घटा सकते हैं वजन, डायटीशियन ने बताया खाने का सही तरीका और कितनी मात्रा में खाएं
Litchi For Weight Loss: गर्मियों में मिलने वाली मीठी और रसीली लीची का स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीची स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होती है। जी हां, लीची में विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि, वजन कम करने की कोशिश कर रहे कई लोग यह सोचकर इसे खाने से बचते हैं कि इससे वजन बढ़ सकता है। हाल ही में क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ शिखा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है कि वेट लॉस के दौरान लीची खाना कितना सही है और इसे डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है।

क्या वाकई वजन घटाने में मदद करती है लीची?
डॉ शिखा सिंह के अनुसार, सीमित मात्रा में लीची का सेवन वजन घटाने में मददगार साबित हो बन सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। खासकर यह बैली फैट को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। यही वजह है कि अब कई लोग अपनी वेट लॉस डाइट में भी लीची को शामिल कर रहे हैं।
कम कैलोरी वाला स्वादिष्ट फल
वजन कम करने वालों के लिए लीची एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। 100 ग्राम लीची में करीब 66 कैलोरी होती हैं, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाने पर वजन बढ़ने की चिंता कम रहती है।
डायबिटीज रोगी भी खास सकते हैं
विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉक्टर की सलाह के अनुसार डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में लीची का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, डाइट में बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
दिल, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
लीची में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा को स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकती है। इसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व दिल की सेहत को भी फायदा पहुंचा सकते हैं।
रोज कितनी लीची खाना सही है?
डॉ। शिखा सिंह के अनुसार, किसी भी चीज का फायदा तभी मिलता है, जब उसे सही मात्रा में खाया जाए। उनकी सलाह है कि एक दिन में करीब 100 ग्राम लीची खाना पर्याप्त है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और अतिरिक्त कैलोरी से भी बचाव होता है। जरूरत से ज्यादा लीची खाने से शरीर में अतिरिक्त शुगर और कैलोरी पहुंच सकती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट की खास सलाह
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लीची को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर न करें। सही मात्रा में इसका सेवन आपको स्वाद के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
