Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
माधुरी दीक्षित के डॉक्टर पति ने 9 महीने में घटाया 18 किलो वजन, इस ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट जानें
Madhuri Dixit's Husband Dr. Nene Weight Loss : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन हाल ही में वे अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पेशे से कार्डियक सर्जन डॉ. नेने ने भारत लौटने से पहले अमेरिका में कई वर्षों तक चिकित्सा सेवा दी है। हालांकि वे ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी वे स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
डॉ. नेने ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि पिछले साल जब उन्होंने अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराई, तो रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, वे स्वस्थ नहीं थे और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। डॉक्टर होने के बावजूद अपनी ही सेहत का हाल देख वे काफी निराश हो गए और यहीं से शुरू हुआ उनके जीवन में बदलाव का सफर।

शराब पीना छोड़ दी
उन्होंने सबसे पहला कदम उठाया शराब से दूरी बनाकर। डॉ. नेने ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह से शराब छोड़ दी और अपने आहार में भी बड़ा बदलाव किया। उन्होंने नॉन-वेज छोड़कर पूरी तरह से शाकाहारी खाना अपनाया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल वजन घटाने के लिए नहीं था, बल्कि समग्र स्वास्थ्य सुधार के लिए लिया गया था।
16 प्रतिश बॉडी फैट घटाया?
एक पैनल चर्चा के दौरान डॉ. नेने ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 9 से 10 महीनों में 18 किलो वजन घटाया और शरीर की चर्बी (बॉडी फैट) 16 प्रतिशत तक कम कर ली। इस दौरान उन्होंने न केवल अपने खान-पान में सुधार किया, बल्कि नियमित व्यायाम, योग और मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया। उन्होंने बताया कि शाकाहारी भोजन से उन्हें ऊर्जा में सुधार, मानसिक स्पष्टता और बेहतर नींद का अनुभव हुआ।
एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल वजन घटाना नहीं था, बल्कि एक स्थायी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना था, जिसे वे लंबे समय तक बनाए रख सकें। डॉ. नेने की यह फिटनेस जर्नी इस बात का उदाहरण है कि उम्र, प्रोफेशन या स्थिति कोई भी हो, यदि इच्छाशक्ति हो तो जीवन में बदलाव संभव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
