Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी के मौसम में डाइजेशन को रखना है ठीक, एक्सपर्ट के बताएं इन ड्रिंक्स का करें सेवन
मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन अगर पेट सही नहीं रहता तो आपका मूड भी खराब रहता है। पेट का डाइजेशन सिस्टम खराब रहने पर आपका कुछ खाने का मन भी नहीं करता है। जिसका असर बुरी तरह आपके सेहत पर पड़ता है।
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपने पाचन तंत्र का भी सही से ख्याल रखें। डाइजेशन सिस्टम खराब रहने होने पर पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में न्यूट्रीशनिस्ट उर्वी गोहिल ने इस गर्मी में पेट के डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर की है।

डाइजेशन बेहतर रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स
1. राइस कांजी
चावल की कांजी एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जो आपके गट हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद करती है और आपके पाचन को भी बेहतर रखती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। राइस कांजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको 3 से 4 चम्मच पके हुए चावल लेना है और फिर इसे मिट्टी के बरतन में एक गिलास पानी के साथ मिक्स कर देना है। इस पानी को रातभर ढक्कर रखा रहने दें या फिर कम से कम 5 से 6 घंटों को लिए रख दें। इसके बाद पानी को किसी गिलास में निकाले और थोड़ा सा काला नमक और भूना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिला दें। इस ड्रिंक को पीने से आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी।
2. अदरक और पुदीना ड्रिंक
अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या है तो ये ड्रिंक आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस ड्रिंक को पीने पर पेट फूलने की परेशानी दूर हो सकती है आप पाचन भी बेहतर रहता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में पुदीने की पत्तियां और आधा इंच अदरक डालकर पकाना है। इसके बाद इसमें नींबू का रस और काला नमक डालकर मिला लें और फिर एक गिलास में छानकर पी लें।
3. अजवाइन, जीरा और सौंफ का ड्रिंक
पेट में अपच या एसिडिटी जैसी समस्या के लिए ये ड्रिंक रेसिपी काफी असरदार है। इसे पीने से आपकी गट हेल्थ भी स्ट्रॉन्ग रहती है। इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए अजवाइन, जीरा और सौंफ को पाउडर के रूप में पीस लें। अब एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर डालकर पका लें। लगभग 5 मिनट पकाने के बाद इसे गुनगुना ही पिएं। थोड़ी देर में ही आपको अपच या एसिडिटी की समस्या से राहत मिल जाएगी।
न्यूट्रीशनिस्ट उर्वी गोहिल का कहना है कि ये ड्रिंक्स आपके पाचन संबंधी समस्याओं को हमेशा के लिए सही नहीं कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में भी आवश्यक बदलाव करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
