Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Maha Shivratri 2024 : भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरुर चढ़ाए बेर, प्रसाद में खाने से मिलेंगे फायदे
Lord Shiva Favourite fruit Plum : महाशिवरात्रि के पर्व में कुछ दिन ही बचे हैं। इस दिन भक्त शिवजी को खुश करने के लिए न सिर्फ पूजा अर्चना करते हैं बल्कि भोलेनाथ को प्रिय लगने वाली चीजों का भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है। वैसे तो भगवान शिव को कई सारी चीजें चढ़ाई जाती हैं।
लेकिन मान्यताओं के अनुसार उन्हें बेर अति प्रिय हैं, इसलिए शिवभक्त इस दिन भगवान शिव को यह फल जरुर चढ़ाते हैं। आइए शिवरात्रि के मौके पर जानते हैं कि भोलेनाथ को क्यों बेर पसंद हैं?

धार्मिक मान्यता
शिव पुराण में उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव का प्रिय फल बेर है, क्योंकि बेर की पत्तियों के सेवन से वाणी की मिठास बढ़ती है। इस फल को पति-पत्नी के बीच प्यार और मिठास बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, बेर का पेड़ शिवलिंग के रूप में भी माना जाता है, और इसलिए भगवान शिव की पूजा में बेर का बहुत महत्व है।
यही वजह है कि शिवभक्त शिव पूजन में इसे भोग की तरह चढ़ाते हैं। साथ ही, यह फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इस फल को खाने के फायदे-
वजन कंट्रोल करता है
बेर में अच्छी खासी मात्रा में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो वेट कंट्रोल में मदद करती है और इसे खाने से वेट भी मैंटेन रहता है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
बेर को खाने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। बेर का सेवन करना ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और इसकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
नींद की क्वालिटी इम्प्रूव होती है
बेर को खाने से स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है और नींद से जुड़ी दूसरी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं चाइनीज पारंपारिक दवाईयों में यूज किया जाता है। अच्छी नींद लाने और इनसोम्निया दूर करने में बेर का इस्तेमाल किया जाता है।
त्वचा के रोगों को करता है दूर
बेर में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई मिनरल्स तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के साथ ही त्वचा से संबंधित खतरे को भी कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications