Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
44 साल के जयदीप अहलावत ने घटाया 26 Kg वजन, 'महाराज' के लिए ऐसे किया फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
Jaideep Ahlawat Weight loss For Maharaj : जुनैद खान की डेब्यू फिल्म महाराज इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद के फिल्म में एक्टर जयदीप अहलावत का भी अहम किरदार हैं। इस फिल्म में अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से एक्टर चर्चा में हैं।
दरअसल एक्टर ने पहले और अब की एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि इस फिल्म के किरदार के लिए उन्होंने 5 महीने में 26.7 किलो वजन घटाया है। वहीं फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन के मुरीद हो गए है। चलिए एक्टर की इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी पर एक नजर डालते हैं।

26 किलो वजन घटाया
जयदीप ने महाराज में हवेली के मुख्य पुजारी की भूमिका निभाई है। उनके पिछले प्रोजेक्ट की तुलना में इस मूवी में एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। एक्टर ने फोटो शेयर कर बताया कि 109.7 किलो से 83 किलो पांच महीने में। महाराज की भूमिका के लिए यह फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन है। मुझ पर विश्वास करने के लिए प्रज्वल सर का धन्यवाद।
कोच ने 5 महीने में किया कमाल
जयदीप को इस ट्रांसफॉर्मशन में 5 महीने का समय लगा। उनके ट्रांसफॉर्मेशन कोच प्रज्जवल शेट्टी है। जो पहले एनिमल के लिए बॉबी देओल का ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके हैं।
क्या 40 के बाद वेट घटाना आसान है?
40 के बाद पुरूषों का वेट घटाना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि 30 के बाद पुरूषों का टेस्टोस्टेरोन का लेवल हर साल एक प्रतिशत कम होने लगता है। जिस वजह से मसल्स बनाने में मुश्किल आती है। 40 साल तक लगभग 3 प्रतिशत तक यह हार्मोन कम हो जाता है। जिस वजह से वेटलॉस प्रोसेस काफी चैलेंजिंग हो जाता है। मेटाबॉलिज्म भी कम हो जाता है। इसलिए फैट बर्न करना भी मुश्किल हो जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो 40 के बाद मसल्स मास मैंटेन करना मुश्किल होता है इसलिए डाइट पर ध्यान देकर वेटलॉस किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications