Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Maha Shivratri Fasting Rules : महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानें यहां
Mahashivratri Vrat Me Kya Khana Chahiye : 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन शिव के प्रति आस्था रखने वाले लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करके उनके लिए उपवास रखेंगे। कुछ लोग फलाहारी रखते हैं, तो कुछ निर्जला, तो कई लोग पूरे दिन व्रत रखने के बाद देर रात में अन्न को ग्रहण करके व्रत को तोड़ेंगे।
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शिवरात्रि के मौके पर व्रत रखने वालो को खानपान से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए ताकि किसी भूलवश उनका व्रत खंडित न हो जाएं।
यहां आज हम जानेंगे कि अगर आप भी शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो व्रत के दौरान आपको क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

आलू खा सकते हैं
शिवरात्रि के व्रत में आलू को उबालकर इनका सेवन किया जा सकता है। इसे सिर्फ सेंधा नमक के साथ इनका सेवन करें। लेकिन बार-बार भी ना खाएं, शाम के समय एक बार इनका सेवन करें।
साबुदाना खाएं
व्रत में खाई जाने वाला साबूदाना का भी सावन के व्रत के दौरान इसका सेवन किया जा सकता है। इसे आप हलवा, खीर या फिर खिचड़ी के रुप में भी सेवन कर सकते हैं।
फलों का सेवन करें
शिवरात्रि के व्रत में फलो का सेवन किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग व्रत में फलाहार ही करते हैं क्योंकि व्रत के लिए ये सबसे उत्तम आहार माना जाता है।
मखाने
मखाने की खीर या घी में सेंके हुए मखाने भी व्रत के दौरान खाने के लिए हेल्दी स्नैक ऑप्शन हैं।
ड्राई फ्रूट्स
शिवरात्रि के व्रत के दौरान आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते है, इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं।
जानें क्या नहीं खाना चाहिए
तला-भुना कम खाएं: व्रत के दौरान ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए। इससे ज्यादा कैलोरी बढ़ती है और तबीयत खराब हो सकती हैं।
नमक : व्रत में सामान्य नमक का सेवन नहीं किया जाता है। इस व्रत में नमक खाने की साफ मनाही होती है। ऐसे में आप सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। सादा नमक खाने से व्रत खंडित हो जाता है।
आलू और कुट्टू का आटा : व्रत के दौरान कुट्टू के आटे और आलू का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
कैफीन : व्रत के दौरान खाली पेट ज्यादा चाय, कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
प्याज और लहसुन से दूरी : व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है।
प्रोसेस्ड फूड्स : व्रत के दिन पैकेज्ड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से भी दूर रहें क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
