Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी नहीं खाने चाहिए मखाने, वरना बढ़ सकती है परेशानी
Makhana Side Effects: मखाने यानी फ्लॉक्स सीड्स (Fox Nuts) हेल्थ फूड के तौर पर बहुत फेमस हैं। ये छोटे-छोटे नट्स न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि पोषण से भरपूर भी हैं। वजन कंट्रोल, डायबिटीज मैनेजमेंट, हड्डियों को मजबूत बनाना और डाइजेशन सुधारने में मखाने बेहद फायदेमंद हैं। लोग इन्हें भूनकर खाते हैं तो कुछ लोग खीर बनाते हैं। वहीं कुछ लोग इसे मिठाई आदि में डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बीमारियों में मखाना खाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है?
अगर इन बीमारियों में मखाने खा लिए जाएं, तो यह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अब आप मखाना खाएं तो पहले ये जान लें कि ये आपकी सेहत के लिए सही हैं या नहीं। आज हम आपको उन 5 बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें मखाना खाने से बचना चाहिए, ताकि आपकी सेहत सुरक्षित रहे। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं।
1. गैस या अपच की समस्या
मखाने में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या है, तो मखाने खाने से पेट में और गैस बन सकती है और पेट दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी इन परेशानियों से ग्रस्त हैं तो मखाने बिल्कुल भी न खाएं। लेकिन बहुत ज्यादा मन करें तो इसे अच्छे से भूनकर और हल्का मसाला डालकर ही खाएं।

2. गठिया या जोड़ का दर्द
जिन लोगों को गठिया या जोड़ों का दर्द रहता है उन्हें भी मखाने नहीं खाने चाहिए। दरअसल मखाने ठंडे प्रकृति के होते हैं। गठिया या जोड़ के दर्द वाले लोग इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से जोड़ों में सूजन और दर्द महसूस कर सकते हैं। इन लोगों को मखाने खाने हैं तो वो गर्मी में खाएं लेकिन सर्दी और बरसात में परहेज करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी।
3. किडनी की समस्या
मखाने में प्रोटीन और मिनरल्स अधिक होते हैं। किडनी की समस्या वाले लोगों के लिए ज्यादा प्रोटीन का सेवन हानिकारक हो सकता है। ध्यान देने की बात है कि किडनी पेशेट को मखाने खाने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
4. मोटापे या वजन बढ़ना
जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें भी मखाने नहीं खाने चाहिए। दरअसल, मखाने कैलोरी में कम होते हैं, लेकिन अगर तले हुए या मिठास डालकर खाए जाएं, तो वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। जो लोग डायटिंग कर रहे हैं वो मखाने उबाले हुए या भुने हुए बिना तेल के खाएं।
5. गर्भवती महिलाएं
हालांकि मखाने सेहत के लिए हेल्दी होते हैं, मगर गर्भवती महिलाओं के लिए मखाने खाना हानिकारक हो सकता है। कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं का मखाना खाना उनके बच्चे पर बुरा असर डाल सकता है। अगर खाएं तो पहले डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि हर किसी की मेडिकल कंडिशन अलग होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications