Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
इडली खाते-खाते गई शख्स जान, जानें कैसे खतरनाक होता है जल्दी खाना, खाते वक्त न करें ये गलती
How eating quickly can become dangerous : केरल में ओणम के मौके पर एक व्यक्ति की मौत इडली खाते खाते हो गई। दरअसल व्यक्ति इडली खाने की प्रतियोगिता में जीतने के चक्कर में एक साथ तीन-तीन इडली निगल गया, जिस वजह से व्यक्ति के गले मे एक इडली फंस गई और सांस लेने में परेशानी की वजह से उसकी व्यक्ति की मौत हो गई।
इस खबर के साथ यह जानना जरूरी है कि ज्यादा और जल्दी-जल्दी खाने से कैसे मौत हो जाती है? और खाना खाते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

गले में खाना फंसने से जा सकती है जान
एक बार में ही ज्यादा भोजन करना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। जल्दबाजी में खाना खाने से खाना सांस की नली में फंसने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप खाना निगलते हैं तो इस दौरान सांस की नली खाने को निगलने के प्रोसेस के दौरान खुद को बंद कर लेती है और इससे खाना फूड पाइप के जरिए पेट में जाता है लेकिन जब कोई व्यक्ति जल्दी-जल्दी खाना खाता है तो इसांस की नली को बंद होने का मौका नही मिलता है और खाना सांस की नली यानी ( विंड पाइप) में फंस जाता है। जिस वजह से दम घुटने से व्यक्ति की जान सकती हैं। इसे मेडिकल टर्म में एस्पीरेट कहते हैं, जो विंड पाइप में खाना फंसने से सेरेस्पिरेटरी सिस्टम फेलियर हो जाता है और मौत की वजह बनता है।
एक्सपर्ट की मानें तो आमतौर पर सांस की नली में खाना तब फंसता है जब कोई जल्दबाजी में खाना खाता है। इसे मेडिकल में स्पीड इंटिंग कहते हैं, जिसमें एक सेकेंड में व्यक्ति खूब खाना खा लेता है। इस तरह भोजन सेहत के लिए खतरनाक होता है। अगर जल्दी खाना खाने के चक्कर में भोजन सांस की नली में जाकर फंस गया और निकल नहीं पाया तो मौत हो जाती है। इसलिए घर में बड़े-बूढ़े अक्सर छोटे बच्चों को खाना खाते हुए बातें न करने और धीरे-धीरे खाने की हिदायते देते हैं।
खाना खाते हुए खाना गले में फंस जाए तो क्या करें?
सांस की नली में अगर खाना फंसता है तो पहले व्यक्ति को हल्की हिचकी आती है और फिर सांस लेने में परेशानी होती है। अगर खाना खाते हुए आपको अचानक हिचकी शुरू होती है तो बिना देरी किए तुरंत 2 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा आसपास बैठा व्यक्ति से तुरंत अपनी पीठ थपथपाने के लिए कहें। इससे भी फंसा हुआ भोजन निकल जाता है। अगर इसके बाद भी आराम नहीं मिला है तो बिना देरी किए पास के अस्पताल चलें जाएं। इसके अलावा कभी भी लेटकर खाना न खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications