Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
नागरकुरनूल में डोसा गले में फंसने से एक शख्स की हुई मौत, जब खाना गले में अटक जाए तो क्या करें?
तेलंगाना के नागरकुरनूल में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की डोसा खाते हुए गले में फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक अनुसार, वेंकटैया नामक ये शख्स एक रेस्त्रां में डोसा खा रहा था और और अचानक उसे जोर से खांसी आने लगी क्योंकि खाना उनके गले में फंस गया था। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी दम घुटने से मौत हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वेंकटैया ने डोसा खाने से पहले शराब पी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
हालांकि ऐसी खबरे हम सुनते रहते हैं जहां खाना खाते हुए गले में खाना अटकने से लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसी इमरजेंसी सिचुएशन में हम कैसे बच सकते हैं। अगर कुछ खाते समय गले में फंस जाए, तो तुरंत कुछ कदम उठाने से स्थिति को संभाला जा सकता है। यहां कुछ काम के तरीके बता रहे हैं, जो ऐसी इमरजेंसी सिचुएशन में आपके या किसी और के काम आ सकते हैं-

खांसने की कोशिश करें
अगर गले में फंसा खाना आंशिक रूप से सांस लेने का रास्ता बंद कर रहा है, तो जोर से खांसने की कोशिश करें। इससे फंसा हुआ खाना बाहर आ सकता है।
हैम्लिक मैनुवर (Heimlich Maneuver)
गले में खाना फंसने पर हैम्लिक मैनुवर टेक्निक का इस्तेमाल करें। इस प्रक्रिया के लिए एक शख्स पीड़ित के पीछे खड़े हो जाएं। अब उस व्यक्ति की कमर को पीछे से पसलियों को चारों ओर से बांहों से जकड लें। पीड़ित के नाभि के ठीक ऊपर एक मुट्ठी बनाएं, और दूसरे हाथ से इसे पकड़ें। तेजी से अंदर और ऊपर की ओर जोर लगाएं। यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं जब तक फंसा हुआ भोजन बाहर न आ जाए।
पीठ पर थपथपाना
किसी की मदद से पीड़ित को आगे की ओर झुकाएं और उसकी पीठ के बीच के हिस्से पर जोर से 5 बार थपथपाएं। इससे फंसा हुआ पदार्थ निकल सकता है।
जल्दी से पानी पीने से बचें
फंसे हुए भोजन को तुरंत पानी से हटाने की कोशिश न करें, इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
तुरंत चिकित्सीय सहायता लें
अगर व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, बात नहीं कर पा रहा है, या चेहरे का रंग नीला हो रहा है, तो तुरंत मेडिकल सहायता के लिए एम्बुलेंस या डॉक्टर को बुलाएं। इन उपायों को अपनाकर आप स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
