Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
21 दिनों में इस शख्स ने वॉटर फास्टिंग से घटाया 13 किलो वजन, जानें क्या हैं ये वेटलॉस ट्रेंड?
What is water fasting: वेटलॉस के लिए लोग कई तरह के पापड़ बेलते हैं। कोई डाइट फॉलो करता है, तो कोई हैवी वर्कआउट करता है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरह एक्सपैरिमेंट करते है। ठीक इसी तरह से कोस्टा रिका के अदीस मिलर नामक एक शख्स अपने बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में हैं।
दरअसल इस शख्स ने 21 दिनों में 13 किलो वेटलॉस किया। इसके लिए उन्होंने वाटर फास्टिंग का सहारा लिया। अब यह वाटर फास्टिंग है क्या और कैसे ये काम करता है इसके अलावा इसके नुकसान क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

वाटर फास्टिंग क्या है?
अदीस मिलर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि तीन हफ्ते तक वाटर फास्टिंग करने से 13.1 किलोग्राम यानी कि 28 पाउंड वजन कम किया, वहीं शरीर की चर्बी भी 6% तक कम हुई है। वाटर फास्टिंग में सॉलिड की जगह लिक्विड डाइट का इनटेक किया जाता है। इस फास्टिंग में एक फिक्स टाइम गैप के बाद ही पानी या लिक्विड डाइट का इनटेक करना होता है। वाटर फास्टिंग शरीर को बेहतर डिटॉक्सिफिकेशन, बेहतर पाचन और वेट लॉस में मदद करता है।
फायदे
- लिक्विड डाइट पर रहने से हाइड्रेशन लेवल बेहतर होता है।
- डायजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है और मेंटल हेल्थ बैलेंस रहती है।
- एक रिसर्च के अनुसार वेटलॉस के साथ ही वाटर फास्टिंग इन्सुलिन सेंसटिविटी को भी कम करती है।
नुकसान
- इसमें शरीर में न्यूट्रिशियन की कमी आ सकती है।
- लंबे समय तक भूखा रहने से शरीर में विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से कमजोरी, चक्कर आना या गंभीर मामलों में स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
- जो लोग डायबिटीज और हार्ट संबंधी समस्या से गुजर रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना वाटर फास्टिंग बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
