Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
कब्ज से लेकर डायबिटीज तक राहत दिलाता है मंडूकासन, जानिए इसके फायदे और अभ्यास का सही तरीका
Benefits Of Mandukasana: ऐसे कई योगासन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। इन्हीं योगासनों में से एक है मंडूकासन। मंडूकासन दो शब्द से मिलकर बना है। मंडूक का अर्थ होता है मेढक एवं आसन का मतलब होता है योगाभ्यास। दरअसल, इस आसन को करने पर व्यक्ति का शरीर मेंढक के आकार में बन जाता है, इसलिए इसे मंडूकासन कहते हैं। अंग्रेजी में इसे फ्रॉग पोज कहा जाता है। यह आसन डायबिटीज और पेट के रोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मंडूकासन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर वजन घटाने तक में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपके मंडूकासन करने के फायदे और इसे करने की विधि बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

मंडूकासन करने के फायदे (Benefits Of Mandukasana In Hindi)
1. मंडूकासन का अभ्यास करने से पैंक्रियाज को सक्रिय करता है, जिससे इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
2. मंडूकासन, पेट के रोगों के लिए सबसे अच्छा आसन है। इसके नियमित अभ्यास से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
3. मंडूकासन पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और बैली फैट को कम करने में मदद करता है।
4. मंडूकासन के अभ्यास से जांघों, घुटनों और कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
5. यह योगासन शरीर को टोन्ड और लचीला बनाने में मदद करता है।
6. मंडूकासन के अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
7. मंडूकासन मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। यह मस्तिष्क को शांति और एकाग्रता प्रदान करता है।
8. मंडूकासन के अभ्यास से पीठ और रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
9. नाभि खिसकने की समस्या में मंडूकासन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
10. मंडूकासन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती।
मंडूकासन करने की विधि (How To Do Mandukasana In Hindi)
सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं।
फिर अपने हाथों की मुट्ठी बंद कर लें। इस दौरान आपके अंगूठे मुठ्ठी के अंदर होने चाहिए।
अब अपनी दोनों मुट्ठियों को नाभि के बीच में रखें और गहरी-लंबी सांस लें।
अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और पेट को अंदर खींचें।
इस दौरान सुनिश्चित करें कि आपकी छाती आपकी जांघों को छू रही हों।
थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।
मंडूकासन करते समय (Precautions While Doing Mandukasana)
अगर आपको गंभीर पीठ में दर्द की समस्या है, तो इस आसन को करने से परहेज करें।
हाइपरएसिडिटी वालों को यह आसन नहीं करना चाहिए।
यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है या आपका ऑपरेशन हुआ हो तो इस आसन को न करें।
यदि पहली बार योगाभ्यास कर रहे हैं, तो किसी योग गुरु या एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
