Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Mantra For Sleep: रात को डरावने सपने नींद में डालते हैं खलल, इन मंत्रों के जाप से मन और दिमाग को मिलेगी शांति
डिप्रेशन, तनाव, चिंता मन की एक ऐसी अवस्था है जो आपके बदलते लाइफस्टाइल, डाइट, सोच, दूसरों का आपके प्रति व्यवहार पर निर्भर करता है। तनाव की हर स्थिति का अलग-अलग कारण हो सकता है।
किसी व्यक्ति में ऑफिस में प्रमोशन न मिलना तनाव का कारण है तो किसी व्यक्ति में परिवारिक कारण चिंता का विषय रहता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति में तनाव का संबंध सीधे चंद्रमा ग्रह से होता है। जब चंद्रमा कुंडली में अकेला हो तो इससे सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं और व्यक्ति का दिमाग अशांत रहने लगता है।
शास्त्रों के अनुसार ऐसे कई मंत्र हैं जिसका उच्चारण करने से व्यक्ति के तनाव को शांत किया जा सकता है। माना जाता है कि मंत्रों में नकारात्मक शक्तियों और ग्रह दोषों को दूर करने की शक्ति होती है। ऐसे में अगर रात को सोते समय आपको भी तनाव के कारण नींद आने में समस्या होती है तो आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों को सोने से पहलने जपने से डर, तनाव, नकारात्मक विचार, दूर होते हैं और आपको नींद अच्छी आती है।

बेहतर नींद के लिए सोने से पहले इन मंत्रों का करें जाप
मंत्र 1. - 'अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये'
रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करने से मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होता है।
मंत्र 2. - 'अंग संग वाहेगुरु'
अगर रात को सोने से पहले आपके मन में किसी चीज को लेकर भय हो तो आप इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के जाप से डर खत्म हो जाता है और दिमाग शांत रहता है।
मंत्र 3. - 'ऊं सा ता ना मा'
अगर किसी भी तरह के तनाव के कारण आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है या फिर आप रात में चौंककर उठ जाते हैं तो सोने से पहले इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र से दिमाग की नसें रिलेक्स करती हैं और आपको अच्छी नींद आती है।
मंत्र 4.- 'हर हर मुकुन्दे'
शत्रु बाधा से छुटकारा दिलाने में ये मंत्र काफी प्रभावी माना जाता है। ऐसे में आप रात में सोने से पहले इस मंत्र का जाप करें। इससे दिमाग शांत रहता है और मानसिक तनाव भी दूर रहता है।
मंत्र 5.- 'ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्'
कई बार लोगों को लगातार रात को सोने के बाद बुरे सपने आते हैं। गायत्री मंत्र के जाप से नींद में परेशानी आने और बूरे सपने आने की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए सोने से पहले हाथ-पैर धोकर इस मंत्र का जाप जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
