Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
मिलावटी मसाले बन सकते हैं गंभीर बीमारियों की वजह! जानें कैसे करें असली-नकली पहचान
Masalon Me Milawat Ki Pehchan Kaise Kare: भारतीय रसोई में मसालों का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत और खुशबू के लिए भी किया जाता है। लेकिन अगर यही मसाले मिलावटी निकल जाएं, तो यह धीरे-धीरे शरीर में जहर की तरह असर करने लगते हैं। आजकल बाजार में नकली और मिलावटी मसालों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें रंग, केमिकल, ईंट का चूरा और नकली पाउडर तक मिलाए जा रहे हैं। ऐसे में मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने कुछ बेहद आसान घरेलू ट्रिक्स बताई हैं, जिनकी मदद से आप सिर्फ 1 मिनट में पता लगा सकते हैं कि आपकी रसोई में रखा हल्दी, मिर्च, धनिया या जीरा असली है या मिलावटी। आइए जानते हैं अलग-अलग मसालों की शुद्धता जांचने के आसान तरीके।

लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की पहचान कैसे करें?
लाल मिर्च पाउडर में अक्सर ईंट का चूरा, कृत्रिम रंग या सिंथेटिक डाई मिलाई जाती है। इसकी जांच के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा सा मिर्च पाउडर डालें। अगर पानी तुरंत गहरा लाल हो जाए या नीचे भारी लाल कण जमा होने लगें, तो समझ जाएं कि मसाले में मिलावट हो सकती है। असली मिर्च पाउडर धीरे-धीरे पानी में घुलता है और उसका रंग नेचुरल रहता है।
हल्दी पाउडर की शुद्धता ऐसे करें चेक
हल्दी में सबसे ज्यादा मेटानिल येलो जैसे केमिकल रंग मिलाए जाते हैं। इसकी पहचान करने के लिए हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। अगर हल्दी का रंग बहुत चमकीला लाल या गहरा हो जाए, तो यह मिलावटी हो सकती है। असली हल्दी का रंग हल्का पीला ही रहता है।
काली मिर्च असली है या नकली?
काली मिर्च में पपीते के बीज मिलाने की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आती हैं। इसे पहचानने के लिए काली मिर्च के दानों को पानी में डालें। असली काली मिर्च भारी होने के कारण नीचे बैठ जाती है, जबकि नकली या पपीते के बीज ऊपर तैरने लगते हैं। साथ ही असली काली मिर्च को दबाने पर उसमें तेज खुशबू आती है।
हींग की जांच कैसे करें?
हींग में अक्सर चॉक पाउडर या मैदा मिलाया जाता है। इसकी जांच के लिए पानी में थोड़ी सी हींग डालें। अगर हींग पानी में पूरी तरह घुलकर दूधिया रंग दे, तो वह शुद्ध मानी जाती है। नकली हींग नीचे जमने लगती है और उसकी खुशबू भी कम होती है।

जीरे में मिलावट की पहचान
जीरे में घास के बीज या रंगीन कचरा मिलाया जाता है। असली जीरे को हाथ में रगड़ने पर तेज खुशबू आती है। पानी में डालने पर नकली दाने ऊपर तैर सकते हैं, जबकि असली जीरा नीचे बैठ जाता है।
क्यों खतरनाक है मिलावटी मसाले खाना?
मिलावटी मसालों में मौजूद केमिकल्स धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे पेट दर्द, एलर्जी, लीवर की समस्या, स्किन डिजीज और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए बाजार से मसाले खरीदते समय हमेशा भरोसेमंद ब्रांड चुनें और घर पर समय-समय पर उनकी जांच जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
