Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वजन कम करना हो या फिर बढ़ानी हो कॉन्संट्रेशन पावर, माचा पीने के हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

माचा एक तरह का उत्तरी जापान में पैदा किया जाने वाला चाय है जो सबसे पहले चीन से जापान में लाया गया था। इसे छाया में उगाए गए चाय के पौधों की पत्तियों से तैयार किया जाता है जिसे पीस कर महीन पाउडर में बदला जाताहै। माचा को तैयार करने की पारंपरिक विधि में गर्म पानी के साथ बांस की चाबुक का उपयोग करके पाउडर को झागदार होने तक फेंटना भी शामिल है।
माचा अपने टेस्ट और कई हेल्थ बेनिफिट्स के कारण पूरी दुनिया में काफी फेमस हो गया है। यह एंटीऑक्सिडेंट में हाई है, खासकर कैटेचिन, जिसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण पाए गए हैं। माचा को चयापचय को बढ़ावा देने, फोकस और एकाग्रता में सुधार करने और एल-थेनाइन नामक एमिनो एसिड के कारण तनाव में कमी को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। आप माचा का कई तरह से आनंद ले सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको माचा से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
माचा के हेल्थ बेनिफिट्स
1. दिल को रखें हेल्दी
माचा को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके दिल की सेहत को सुधार कर सकता है। माचा ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करके दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को होने से रोकता है।
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
माचा चाय आपके शरीर फ्री रेडिकल्स से बचाने में मददगार है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपुर होता है जो आपकी बॉडी के सेल्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
3. कॉन्संट्रेशन पावर को बढ़ाने में मददगार
इसका सेवन आपके दिमाग की क्रिया में सुधार कर सकता है। माचा में कैफीन और एल-थेनाइन के गुण मौजूद होता है जो आपके दिमाग को तेजी से काम करने में मदद करता है और सतर्कता को बढ़ा सकता है, बिना कैफीन के डर के।
4. वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में माचा को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद तत्व वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
5. कैंसर में भी फायदेमंद
माचा कैंसर से लड़ने में फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ स्टडी में पाया गया है कि माचा में मौजूद कैटेचिन कैंसर से लड़ने में मदद करता है, लेकिन इसकी जानकरी के लिए और अधिक अध्ययन की जरूरत है।
6. डायबिटीज को करें कंट्रोल
ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में माचा अहम भूमिका निभाता है। माचा इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है जो डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
नोट: माचा आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसे हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के इलाज के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसे आपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
