Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Menstrual Hygiene : घर पर कैसे करे गंदे सैनिटरी पैड का डिस्पोज, यहां जानें तरीका
Menstrual Hygiene : जब सैनिटरी पैड को डिस्पोज करने की बात आती है, तो हम सभी सबसे स्थायी तरीका खोजने की कोशिश करते हैं। कई लड़कियों और महिलाओं को आज भी यूज्ड सैनिटरी पैड को डिस्पोज करने का सही तरीका नहीं मालूम हैं।
ज्यादात्तर महिलाएं यूज्ड सैनिटरी पैड को या तो टॉयलेट में बहा देती हैं या खुले में छोड़ देती हैं। आपको मालूम होना चाहिए कि गलत तरीके से सैनिटरी पैड को डिस्पोज करने का तरीका पर्यावरण को दूषित करने के साथ ही इसमें मौजूद बैक्टीरिया माहौल में घुलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं-

1. अलग पैड निपटान बैग
सैनिटरी पैड डिस्पोजल के लिए सबसे आम और सुविधाजनक तरीका है अलग से डिस्पोजल बैग रखना चाहिए। पैड को फेंकने से पहले किसी चीज में लपेटकर एक अलग से बैग में डाले फिर उसे कचरे में डाल दें।
2. डिस्पोजल बिन
बैग की तरह ही सैनिटरी पैड के लिए एक अलग से डस्टबिन रखें। और इसे घर के सबसे कम यूज आने वाली जगह पर रखें। इस डस्टबिन को इस्तेमाल आप या तो खुद के पर्सनल बाथरुम में करें या फिर पीरियड आने के दौरान ही करें।
3. फोल्ड एंड कवर मैथड
अगर कभी आपको यात्रा करने के दौरान या आपातकालीन स्थितियों में पैड को डिस्पोज करना पड़े। उसे फोल्ड करके किसी चीज से कवर करके फैंके। ये तरीका सबसे आसान है।
सैनिटरी पैड को ठीक से कैसे डिस्पोज किया जाए, इसके कुछ समाधान यहां दिए गए हैं:
- सेनेटरी पैड्स या टैम्पॉन्स को फेंकने के लिए एक अलग ही डस्टबिन रखें। इस डस्टबिन का सामान सूखे और गीले कचरे से अलग ही फेंके।
- पैड्स या टैम्पॉन्स को सीधे डस्टबिन में न फेंके। उन्हें पहले पेपर में अच्छे से लपेट लें। उसके बाद ही उन्हें फेंके। ऐसा करने से सेनेटरी पैड्स पूरे समय बंद रहेंगे। उनकी बदबू वाले बैक्टीरिया और कीड़े आपके घर पर जमा नहीं होंगे।
- पैड्स या टैम्पॉन्स को पूरे सप्ताह भर इकट्ठा करने के बाद एक साथ फेंकने की बजाए उन्हें हर दिन डिस्पोज करें। ताकि घर में गंदगी न भरी रहे।
- जिस भी बिन में आप सेनेटरी पैड्स फेंकते हैं। उसका ढक्कन अच्छे से बंद होना चाहिए। ताकि, उनकी बदबू पूरे घर में न फैले साथ ही गंदगी खुले में न नजर आए।
- सेनेटरी नैपकिन या टैम्पॉन को कभी फ्लश करने की गलती न करें। ये दोनों ही चीजें फ्लश के रास्ते में अटक जाती हैं। जिससे बाथरूम चौक होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा होती हैं।
- अगर आप कहीं बाहर नैपकिन चेंज करने वाली हैं तो अपने साथ हमेशा पेपर का टुकड़ा साथ रखें। नैपकिन को हमेशा उसी में लपेट कर फेंके। अगर पेपर नहीं है तो टॉयलेट में मौजूद पेपर नैपकिन को यूज कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications