Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Menstrual Hygiene: पीरियड के समय योनि से आती है गंदी बदबू, इन टिप्स की मदद से पाएं छुटकारा
पीरियड्स के दौरान, अक्सर एक अजीब गंध का अनुभव होता है, और जैसे ही आपके पीरियड्स खत्म होते हैं वैसे ही ये बदबू भी खत्म हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये बदबू क्यों आती है, और इससे कैसे निपटा जा सकता है।
जब पीरियड्स के दौरान आपके शरीर से निकलने वाला खून हवा के संपर्क में आता है, तो यह एक अजीबोगरीब गंध छोड़ता है। इसके अलावा, जैसा कि आप जानते होंगे कि यह सिर्फ खून ही नहीं है, बल्कि बैक्टीरिया, योनि बलगम, तरल पदार्थ और टिश्यू भी है जिसे आपका शरीर बाहर निकाल रहा है। लेकिन आप इस गंध को बहुत ज्यादा बढ़ने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

1. बार-बार पैड बदलें
अपने शरीर की स्वच्छता बनाए रखने और गंध के निर्माण को रोकने के लिए अपने पैड को नियमित रूप से बदलना बहुत जरूरी है। अपने पैड को हर 4 से 6 घंटे में, या अगर जरूरत हो तो ज्यादा बार बदलने की कोशिश करें।
2. सही पैड को चुनें
पीरियड्स के दौरान ऐसे पैड को चुनें जो विशेष रूप से गंध को नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हों। उन उत्पादों की तलाश करें जो पीरियड के बदबू को कंट्रोल करते हैं और गंध-बेअसर करने वाली विशेषता के साथ बने होते हैं।
3. यूज किए हुए पैड को सही से फेंके
उपयोग किए गए पैड को हटाने के बाद, इसे टॉयलेट पेपर या नए पैड के साथ दिए गए रैपर में अच्छी तरह से लपेटें और इसे ढके हुए कूड़ेदान में ही फेंक दें। टॉयलेट में पैड को फ्लश करने से बचें, क्योंकि वे प्लंबिंग की समस्या पैदा कर सकते हैं।
4. पर्सनल हाइजीन का रखें ध्यान
हर पैड बदलने के दौरान अपने जननांग क्षेत्र को हल्के साबुन और पानी से साफ करें। ताजा पैड लगाने से पहले साफ तौलिये या टिश्यू से धीरे से थपथपा कर सुखाएं। ताकि पुराने पैड की बदबू खत्म हो सकें।
5. पैंटी लाइनर्स का भी करें इस्तेमाल
पीरियड्स में बदबू से सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करने के लिए पैड के अलावा पैंटी लाइनर्स का उपयोग किया जा सकता है। ये रेगुलर पैड की तुलना में पतले और हल्के होते हैं और इन्हें अधिक बार बदला जा सकता है।
6. सुगंधित उत्पादों के यूज से बचें
फ्रेगनेंस वाले पैड के इस्तेमाल से बचे। ऐसे पैड कभी-कभी जलन या एलर्जी का कारण बन सकते हैं। बेहतर आराम और सुरक्षा के लिए बिना सेंट वाले पैड्स का इस्तेमाल करें।
7. कॉटन अंडरवियर पहनें
पीरियड्स के दौरान कॉटन अंडरवियर ही चुनें, क्योंकि इसके अंदर से हवा आसान से पास हो सकती हैं। जिस कारण बदबू की समस्या कम होती है। ऐसे अंडरवियर आपके योनि के क्षेत्र को सूखा रखने में मदद करता है, जिससे गंध के विकास की संभावना कम रहती है।
8. हाइड्रेटेड रहें
शरीर में पानी की कमी के कारण भी अक्सर पीरियड के समय बदबू की समस्या हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की संपूर्ण स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है और तेज बदबू की समस्या भी दूर रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
