Latest Updates
-
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Healthy Weight Loss Vegetable Daliya Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट और पौष्टिक विकल्प -
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन और कन्या राशि की खुलेगी किस्मत, जानें बुधवार को किन राशियों पर होगी धनवर्षा
Miss Universe 2023 : श्वेता शारदा की छरहरी काया का सीक्रेट है ये डाइट, जानें कैसे रखती हैं खुद को फिट
Miss India Universe 2023 Shweta Sharda Fitness : मिस यूनिवर्स 2023 का आगाज होने वाला है, जिसमें भारत को मॉडल व एक्ट्रेस श्वेता शारदा प्रेजेंट करने वाली हैं। श्वेता शारदा मिस दिवा यूनिवर्स 2023 की विनर हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। 22 साल की श्वेता चंडीगढ़ की रहने वाली है।
अपनी खूबसूरती के अलावा श्वेता शारदा फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। आइए जानते हैं कि मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही श्वेता की छरहरी काया का सीक्रेट क्या है और कैसे वो खुद को फिट रखती हैं।

हॉलिस्टिक डाइट को करती है फॉलो
श्वेता के ब्यूटी का सीक्रेट उनकी डाइट से जुड़ा हैं। वो हॉलिस्टिक डाइट को फॉलो करती हैं। इसके लिए वो न्यूट्रिशियन से भरपूर बैलेंस्ड डाइट के साथ हाइड्रेशन पर विश्वास करती हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान वो बता चुकी हैं बाहरी सुंदरता के साथ अंदर से खुश होना बहुत जरुरी है। मैं सेहत और सुंदरता को लेकर हॉलीस्टिक अप्रोच रखती हूं। वो अपनी डाइट में फ्रूट्स, सब्जी और लीन प्रोटीन की वैरायटीज को शामिल करती हैं। हॉलिस्टिक डाइट के 7 पहलू होते है। जबकि हम आम तौर पर अपने शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में स्वास्थ्य के बारे में सोचते हैं, एक हॉलीस्टिक दृष्टिकोण हमें सात परस्पर जुड़े पहलुओं के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित करता है जो हमारी स्वास्थ्य के हित को प्रभावित कर सकते हैं: शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक, बौद्धिक, व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य।
रेगुलर एक्सरसाइज
श्वेता शारदा बताती है कि वो रोजाना एक्सरसाइज करती है। श्वेता का मानना है कि रोजाना एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी जरुरी है।
सेल्फ लव पर करती है विश्वास
श्वेता अपनी मां को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें सिखाया कि आत्म प्रेम और खुद को प्राथमिकता देना कितना जरुरी है। उनकी मां ने मार्गदर्शक की तरह सिखाया कि आपको अपने लिए जगह की आवश्यकता है क्योंकि आपको यह खुद से जुड़ने में मदद करता है।"
डांस से भी रहती है फिट
अपने करियर की शुरुआती उम्र में श्वेता ने कई डांस-रियलिटी शो में हिस्सा लिया. श्वेता ने डांस इंडिया डांस सीजन 6, डांस दीवाने के पहले सीजन और डांस प्लस 6 में भी भाग लिया। श्वेता शारदा ने झलक दिखला जा सीजन 10 में कोरियोग्राफर के रूप में भी काम किया है। श्वेता ने म्यूजिक वीडियो "मस्त आंखें" में लोकप्रिय अभिनेता और डांसर शांतनु माहेश्वरी के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा किया है। डांस भी उन्हें फिट रखने में मदद करता हे।

करती हैं मेडिटेशन
श्वेता स्ट्रेस फ्री रहने के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन करती हैं। वो रोजाना अपनी बिजी शेड्यूल में सुकून के लिए मेडिटेशन करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications