Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अगर आप भी इस तरह से खाते हैं मोमोज तो घुट सकता है दम, Aiims ने बताया है खाने का सही तरीका
Right Way to Eat Momos : बिहार के गोपालगंज में दोस्तों के बीच मोमोज खाने की शर्त की वजह से 25 साल के एक युवक ने 50 मोमोज खा लिए। जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मौत की वजह गले में मोमोज फंस जाने की वजह से हुई है।
ये पहला मामला नहीं हैं जब किसी की मोमोज खाने से जान चली गई हो, सालभर पहले भी 50 वर्षीय एक व्यक्ति का मोमोज खाने से दम घुट गया था। इसके बाद एम्स ने भी मोमोज खाने का सही तरीके के बारे में एडवाइजरी जारी की थी। अगर आप भी मोमोज खाने के बहुत शौकीन है, तो आपको इसे खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।

एम्स ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था-
एम्स के विशेषज्ञों ने मोमोज खाने वालों को चेतावनी जारी करते हुए एडवाइजरी जारी करके था कहा है कि मोमोज चिकना और फिसलने वाला होता है। यदि कोई मोमोज को खाते हुए ठीक से नहीं चबाएगा और उसे जल्दबाजी में निगल लेगा तो उसका दम घुट सकता है। इस समस्या को न्यूरोजेनिक कार्डिएक अरेस्ट कहा जाता है। इसलिए मोमोज खाते हुए इस बात का खास ख्याल रखें।
इसमें मौजूद मोनो-सोडियम ग्लूटामेट भी खतरनाक
मोनो-सोडियम ग्लूटामेट मोटापा बढ़ाता है मोमोज को टेस्टी बनाने के लिए मोनो-सोडियम ग्लूटामेट (MSG) मिलाया जाता है। सोडियम ग्लूटामेट सफेद क्रिस्टल पाउडर की होता है। जो न केवल मोटापे का खतरा बढ़ाता है, बल्कि नर्व डिसऑर्डर, पसीना आना, सीने में दर्द, मतली आना और हार्ट रेट बढ़ाने जैसे स्वास्थ जोखिम का कारण बन सकता है।

मोमोज की चटनी भी बढ़ा सकती है परेशानी
मोमोज की लाल चटनी का रंग गहरा करने के लिए तरह-तरह के केमिकल और कलर डाले हैं। चटनी के तीखेपन की वजह से पेट में दर्द, जलन, एसिडिटी और बवासीर की परेशानी हो सकती है।
मार्केट में मिलने वाले मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स को अधिक ज्यादा मात्रा में डाला जाता है। इसमें मौजूद हाई सैचुरेटेड फैट से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा रहता है।
जल्दी जल्दी खाना सेहत के लिए हानिकारक
जल्दी-जल्दी खाना खाने से फूड के साथ हवा भी शरीर के अंदर पहुंचती है। जिससे गैस और ब्लॉटिंग की परेशानी होने लगती है। जल्दी जल्दी खाने से दिमाग को सिग्नल देरी से मिलता है कि आप ज्यादा खा रहे हैं, जिसकी वजह से पेट में सूजन और अल्सर की समस्या हो सकती है।
ज्यादा खाने के चक्कर में इंसुलिन का लेवल गड़बड़ा जाता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है, जिसकी वजह से खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा हाई बीपी, सांस की नली में रुकावट, गला चोक होना जैसी टेंशन भी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
