Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Tea And Biscuits Side Effects: सुबह खाली पेट चाय और बिस्कुट आपके सेहत के लिए है हानिकारक

इंडिया में अधिकतर लोगों के दिन की शुरूआत एक कप चाय और बिस्कुट के साथ होती है। बड़ों से लेकर बच्चे और बुजुर्ग भी सुबह नाश्ते में चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। सुबह की हल्की भूख को खत्म करने के लिए लोग चाय और बिस्कुट का सहारा लेते हैं। लेकिन हमारे हेल्थ के लिए चाय और बिस्कुट हेल्दी नहीं माना जाता है। डाइटिशियन मनप्रीत ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर चाय और बिस्कुट खाने के नुकसान बताएं। साथ ही कुछ हेल्दी ड्रिक्स की रेसिपी भी शेयर की। डाइटिशियन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, " चाय और बिस्कुट के साथ अपना दिन शुरू करने से एसिडिटी हो सकती है, पेट की चर्बी और ब्लड शुगर लेवर तेजी से बढ़ सकता है।"
नाश्ते में चाय और बिस्कुट खाने के नुकसान
1. मोटापे की समस्या
चाय और बिस्कुट खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। जिस कारण आपको मोटापे की समस्या भी हो सकती है। सुबह नाश्ते में खाली पेट चाय और बिस्कुट खाने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जो मोटापे का कारण बन सकता है।
2. शुगर लेवल का बढ़ सकता है लेवल
बिस्कुट में कार्ब्स और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में रोजाना बिस्कुट का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकता है।
3. कब्ज की समस्या
बिस्कुट को बनाने में तेल, मैदा और चीनी का उपयोग किया जाता है। जिस कारण इसके सेवन से कई लोगों को कब्ज, सीने में जलन और पाचन संबंधित पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।
4. पिंपल, एक्ने की समस्या
चाय में पाए जाने वाला कैफीन और बिस्कुट में शुगर का लेवल आपके स्किन पर नेगेटिव असर डालता है। चाय और बिस्कुट का सेवन एक साथ करने से आपके स्किन पर पिंपल्स, एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।
5. दांतों में सड़न
बिस्कुट का सेवन करने से आपके दांतों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। बिस्किट में ज्यादा मात्रा में शुगर होने के कारण इसका सीधा असर आपके दांतों पर पड़ता है। आपके दांतों में बैक्टीरिया, सड़न जैसी समस्या भी हो सकती है।
गट और हार्मोनल हेल्थ के लिए ड्रिंक्स की रेसिपी
1. एक गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर इसे पी लें।
2. एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें।
3. नारियल पानी में 1/4 छोटा चम्मच हलीम के बीज मिलाएं और 2 घंटे तक भिगोकर छोड़ दें। फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
4. नारियल पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीएं। ये आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
5. सौंफ का पानी भी आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। बस आपको एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ का पाउडर मिलाकर पीना है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
