Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
भोपाल में दुर्लभ मामला, पहली बार मरीज की आंख से निकाला 1 इंच लंबा कीड़ा, नॉनवेज खाने वाले रहें अलर्ट!
भोपाल एम्स में एक दुर्लभ मामला सामने आया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की आंख से 1 इंच लंबा जिंदा परजीवी ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम निकाला। यह परजीवी मांसाहारी जानवरों में पाया जाता है और कच्चे या अधपके मांस के सेवन से इंसानों के शरीर में पहुंच सकता है।
खान-पान को लेकर लापरवाही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। पिछले कुछ वर्षों में पत्तागोभी में टेपवर्म मिलने की खबरें चर्चा में रहीं, लेकिन कच्चे मांस और अधपके नॉनवेज फूड में भी खतरनाक परजीवी हो सकते हैं। भोपाल एम्स में सफल सर्जरी कर मरीज की आंख से इस परजीवी को निकाला गया, जिससे यह मामला चर्चाओं में आ गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ साफ-सफाई और भोजन को ठीक से पकाने की सलाह देते हैं।

ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम क्या है?
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार, ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम एक प्रकार का परजीवी कीड़ा है, जो कच्चे या अधपके मांस के सेवन से इंसान के शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह मुख्य रूप से एशियाई देशों में पाया जाता है। संक्रमित मांस में छोटे लार्वा होते हैं, जो आंत, त्वचा और आंखों जैसे अंगों में फैल सकते हैं। यह संक्रमण आमतौर पर मांसाहारी जानवरों के शरीर में होता है, और जब इंसान इस मांस का सेवन करता है, तो वह संक्रमित हो सकता है। संक्रमण के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं, और अगर समय पर इलाज नहीं किया गया, तो यह व्यक्ति की आंखों की रोशनी को कम कर सकता है।
ऐसे मिल चुके है 3-4 केस
ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम के मामले दुनियाभर में बेहद दुर्लभ हैं, और अब तक केवल 3 से 4 मामलों में इंसान की आंख में यह परजीवी पाया गया है। यह घटना कच्चे या अधपके मांस से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुकता की आवश्यकता को दर्शाती है। मांस को सही तरीके से पकाना और स्वच्छता का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि परजीवी संक्रमण से बचा जा सके। हेल्थ एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि लोग अपने खाने की आदतों पर ध्यान दें, विशेष रूप से नॉनवेज फूड्स का सेवन करते समय सावधानी बरतें।
नॉनवेज खाते हुए रहे सावधान
कच्चा या अधपका मांस खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी होते हैं, जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। जैसे ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम, टेपवर्म और अन्य कीड़े कच्चे मांस में मौजूद होते हैं, जो शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे आंतों, त्वचा, आंखों और अन्य अंगों में संक्रमण हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप बुखार, दर्द, सूजन और कभी-कभी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मांस को हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए, ताकि इन खतरनाक संक्रमणों से बचा जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
