Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
क्या है MDI, जिसकी वजह से किताब के पन्ने भी नहीं पलट पाती थी जान्हवी कपूर
Janhvi Kapoor Have Mdi Disease : बॉलीवुड एक्टर जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शूटिंग सेट पर क्रिकेट ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके कंधे पर चोट लग गई थी।
जिसकी वजह से जान्हवी को दोनों कंधों में एमडीआई इंजरी (Mdi Disease) की समस्या हुई थी। जिस वजह से वो किताब के पन्ने तक नहीं पलट पा रही थी, इसके अलावा उन्हें छोटे-मोटे काम करने में भी काफी तकलीफे आई। आइए जानते हैं कि क्या होता है MDI और इसके लक्षण-

मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी ( MDI) बीमारी क्या है?
मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी और MDI एक तरह की चोट है, जो कंधों को प्रभावित करती है। इस चोट में कंधे आगे की ओर झुकने लगते हैं, साथ ही लिगामेंट्स कमजोर हो जाते हैं। इस चोट में कई बार तो कंधा इतना ज्यादा झुक जाता है कि सिर और कंधे के नीचे का हिस्सा दोनों ही अलग-अलग से नजर आने लगते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो ये समस्या तब होती है, जब किसी को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है या फिर मिर्गी आती है। इसमें कंधों के सॉकेट लूज हो जाते हैं और जिस वजह से कई परेशानियां बढ़ जाती है।
मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी (MDI) के लक्षण
- कमजोरी और कंधों में झुनझुनाहट महसूस होने लगती है।
- कंधों से जुड़ा काम करने पर दर्द होना
- कंधे हिलाने में दर्द होना
- हथेलियों से कुछ पकड़ने में समस्या होना
- बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
MDI का इलाज क्या है
- कंधों में चोट गंभीर होने पर सर्जरी करवानी पड़ सकती है।
- फिजियोथेरेपी और विशेष एक्सरसाइज से दर्द कम किया जात सकता है।
- मरीजों को शोल्डर ब्रेस के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है।
- कफ मसल्स को एक्टिवेट करने के लिए एक्सरसाइज और ट्रीटमेंट होता है।
- समस्या ज्यादा गंभीर होने पर सर्जिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications