Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
MS Dhoni Fitness: 42 की उम्र में भी काफी फुर्तीले हैं एमएस धोनी, ये है उनकी फिटनेस का राज
MS Dhoni Fitness : किक्रेट वर्ल्ड के चेहते किक्रेटर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने वाकई अपनी फिटनेस से साबित कर दिया है कि 'एज इज जस्ट द नंबर' यानी 42 की उम्र में धोनी अपनी फिटनेस से क्रिकेट ग्राउंड पर यंगस्टर्स को भी कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं। स्पोटर्स वर्ल्ड में उम्र से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए फिटनेस मायने रखती है। 42 की उम्र में महेंद्र सिंह की फिटनेस काबिले तारीफ है। उनकी फिटनेस की दुनिया कायल है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी जब आईपीएल मैच खेलते हुए मैदान में चौके-छक्कों की बारिश करते हैं, तो फैंस उनकी इस फिटनेस को देखकर दांतो तले अंगुली चबा लेते हैं। धोनी अपनी फिटनेस को मैंटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आज उनके जन्म दिन के मौके पर जानते हैं कि 42 साल की उम्र में भी इनकी इस फुर्ती का क्या राज है?

वार्मअप एक्सरसाइज को लेते हैं सीरियसली
वार्मअप करने से व्यक्ति की मांसपेशियों में लचीलापन आता है और किसी भी तरह के वर्कआउट में ऐंठन या फिर दर्द आदि की समस्या नहीं होती है। वार्मअप न करने से चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है। धोनी के वार्मअप रूटीन में जॉगिंग, जंपिंग जैक और स्प्रिंटिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके बाद ही वह अन्य एक्सरसाइज की ओर जाते हैं।
एक्सरसाइज में स्क्वैट करना पसंद करते हैं धोनी
धोनी ज्यादात्तर ऐसी एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, जो सहनशक्ति और फुटवर्क को मजबूत करने में मदद करती हैं। इसलिए मजबूत कूल्हों के लिए धोनी को स्क्वैट करना पसंद है। बता दें कि स्क्वैट एक बेहतरीन फैट बर्नर एक्सरसाइज है और इससे पीठ दर्द की समस्या से भी निजात पाया जाता है। ये बॉडी की कोर मसल्स को मजबूत करने के साथ ही ये एक्सरसाइज बेहतरीन एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करती है। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज से हृदय स्वास्थ्य और पूरे शरीर की मांसपेशियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
फुटबॉल और बैडमिंटन भी है काफी पसंद
माही को एक्सरसाइज में वी ग्रिप पुल डाउन, डंबल चेस्ट प्रेस, मशीन चेस्ट प्रेस, वन लेग डेडलिफ्ट्स ज्यादा पंसद है। माही को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, बैडमिंटन और रनिंग भी काफी पसंद है।
क्या है धोनी का डाइट प्लान?
धोनी बहुत अधिक कार्ब्स और वसा से परहेज करते हैं। उनकी 4 बार खाने की योजना में खाद्य पदार्थों का संतुलित और पौष्टिक मिश्रण शामिल होता है। वह फल, कबाब, उबले अंडे, चिकन, कई तरह की दाल, मौसमी सब्जियां, कम वसा वाला दही, रोटी या नान और उबले हुए चावल खाना पसंद करते हैं। इसी तरह स्नैक्स में उन्हें होममेड जूस के साथ सूखे मेवे खाना काफी पसंद है।
अच्छी नींद भी है एक राज
धोनी के लिए एक अच्छी नींद भी उनकी रुटीन का बेहद जरुरी हिस्सा है। वो खेल या प्रैक्टिस के बाद 7-8 घंटे की नींद लेते हैं ताकि वो खुद को फ्रेश महसूस कर सकें और उनके गेम क्वॉलिटी में सुधार आए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
