Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Muskmelon Eating Tips: खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, हो सकती है स्वास्थ्य समस्याएं
गर्मी का मौसम भले ही आपको धूप और गर्म हवा से झुलसा देने वाला हो, लेकिन इस सीजन में आपनी पसंद के फल खाने से ज्यादा मजेदार किसी के लिए क्या हो सकता है। इस मौसम में खरबूज खाने से कौन मना कर सकता है। यह न सिर्फ खाने में हेल्दी होता है, बल्कि आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इस गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए खरबूजे का किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ या ड्रिंक के साथ मिलाकर पीना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइए आपको बताते हैं कि खरबूजे को किन चीजों के साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए।

खरबूजे के साथ ना मिलकर खाएं ये चीजें
1. दूध
खराब फूड कॉम्बिनेशन से भी अपच और शरीर में गैस बनने की समस्या हो सकती है। इसलिए दूध और खरबूजे को एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि कई लोगों को इन दोनों चीजों को मिक्स करके खाने से अपच और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। दूध को पचने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें मिलाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
2. पानी
खरबूजा खाने के साथ पानी पीने से आपके शरीर के मेटाबोलिज्म खराब हो सकता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप पानी के साथ खरबूजा खाने से बचें। फलों में मौजूद पोषक तत्व चयापचय को धीमा कर सकता है और आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
3. खीरा
खीरा और खरबूजा एक साथ खाना आमतौर पर सुरक्षित और स्वस्थ माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा तब हो सकता है जब आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो।
4. शराब
शराब के साथ भी आपको खरबूजा खाने से बचना चाहिए। शराब के साथ खरबूजा खाने से आपको मतली, उल्टी और पेट खराब की शिकायत हो सकती है।
5. एसिडिक फ्रूट्स
खरबूजे के साथ संतरे, नींबू, या अंगूर जैसे एसिडिक फलों को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
