Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Myth vs Fact: काला चश्मा पहनने से नहीं होता है आईफ्लू ? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu: इन दिनों आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आपने देखा होगा कि आईफ्लू होते ही लोग हर समय काला चश्मा पहने हुए नजर आते हैं। ऐसा मानना है कि काला चश्मा पहनने से आईफ्लू से बचा जा सकता है।
चूंकि इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है, इस वजह से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। आई फ्लू से जुड़ी भ्रामक बातों पर भरोसा करने से आपकी आंखों को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए काला चश्मा पहनना चाहिए, आइये जानते है कि ये बात कितनी सच है?

संक्रमित के संपर्क में आने से फैलता है आईफ्लू
आई फ्लू का संक्रमण होने पर मरीज की आंखों में दर्द, लालिमा और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से आपको भी संक्रमण होने का खतरा रहता है। आई फ्लू का संक्रमण एडेनोवायरस के संक्रमण की वजह से फैलता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आई फ्लू फैलने का खतरा तब रहता है, जब संक्रमित व्यक्ति बार-बार आंखों को छूने के बाद दूसरों के संपर्क में आता है।
दूसरे के चश्मे का कतई इस्तेमाल नहीं करें
एक्सपर्ट की माने तो आईफ्लू के दौरान आपको संक्रमित व्यक्ति के छुए या इस्तेमाल किए गए चश्मे को नहीं छूना चाहिए। किसी को भी काले चश्मे के जरिए संक्रमण हो सकता है। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति उन्हें उतार देता है तो जिस सतह पर वह उन्हें रखता है वह दूषित हो सकती है। बाद में ऐसी सतह को छूने वाले को भी संक्रमण हो सकता है। ऑफिसों में तेजी से संक्रमण फैलने की पीछे यह वजह होती है।
कंजंक्टिवाइटिस या आईफ्लू फैलने का मुख्य संक्रमित व्यक्ति की आंखों के रिसाव के सीधे संपर्क से फैलता है। दरवाजे के हैंडल या बाथरूम सिंक जैसी दूषित सतह को छूने के बाद अपनी आंख को छूते हैं तो आप भी आईफ्लू की चपेट में आ जाते हैं। काला चश्मा संक्रमण को फैलने से नहीं रोकता है।

इसलिए काला चश्मा पहनने की दी जाती है सलाह
आईफ्लू होने पर अक्सर डॉक्टर काले रंग का चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। दरअसल, काला चश्मा लगाने के बाद व्यक्ति अपनी आंखों को बार-बार नहीं छूता है। आंख रगड़ने और आंखों में धूल-मिट्टी जाने का खतरा कम होने से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। इससे भले ही आई फ्लू फैलने का खतरा कम होता है, लेकिन चश्मा लगाने से आई फ्लू ठीक से बचाव होता है। इससे कोई लेना देना नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
