Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Myths vs Facts: सिर्फ ताजी सब्जी खानी चाहिए? साग-सब्जी से जुड़े इन 5 झूठी बातों को दिमाग से निकाल फेंके
Myths About Green and Raw Vegetables : हरी पत्तेदार साग और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इनके सेवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें आपको जान लेना बहुत जरूरी है। हरी साग सब्जियों के लेकर भी कई गलत बातें मौजूद हैं। कई बार लोग इन बातों पर विश्वास कर लेते हैं। साग-सब्जियों से जुड़ी भ्रामक बातों पर विश्वास करने का नतीजा यह होता है कि लोग फायदे के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज
हम आपको साग-सब्जियों से जुड़ी ऐसी ही 5 मिथकों का भांडाफोड़ करने जा रहे हैं, जो लोगों के दिमाग में घर कर गए हैं। आइये जानते हैं साग-सब्जियों से जुड़े कुछ मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में।

Myth: ताजी सब्जियां ही अच्छी होती हैं?
Fact: आज के समय में सब्जियां और फल ताजे, डिब्बाबंद और ड्राई कई रूप में मिलती हैं। तमाम फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें प्रोसेस्ड करने के बाद मार्केट में भेजा जाता है। ऐसे में आपको यह जान लेना बहुत जरूरी है कि इनका सेवन आपके लिए कितना फायदेमंद होता है। फल और सब्जियां को डिब्बाबंद या ड्राई करके मार्केट में आती हैं वे भी सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद होती हैं। अगर उनकी प्रोसेसिंग में हानिकारक रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल न किया गया हो। कई जगह गोभी जैसी कई सब्जियों को सुखाकर इस्तेमाल किया जाता है। इनमें भी सेहत के लिए फायदेमंद पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा पुदीना को सुखाकर और मटर को फ्रोजन करके वर्ष पर्यंत इस्तेमा में लिया जाता है।
Myth: साइट्रस युक्त फल और सब्जियों का सेवन सर्दी और फ्लू में नुकसानदायक
Fact: विटामिन सी से युक्त फल और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि इनका सेवन कोल्ड और फ्लू की समस्या में नहीं करना चाहिए। ऐसा मानना बिलकुल गलत है। दरअसल इम्यूनिटी बूस्टर होता है जिसका सेवन इन समस्याओं में उपयोगी होता है। सर्दी और फ्लू में इनके सेवन से नुकसान नहीं होता है।
Myth: हरी साग-सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है?
Fact: हरी पत्तेदार साग-सब्जियों और सलाद के बारे में कहा जाता है कि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन ऐसा सभी सब्जियों या साग के साथ नहीं है। तमाम ऐसी हरी पत्तेदार साग-सब्जियां हैं जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर में वात (सूखापन) की समस्या को बढ़ाने का काम करता है। इसकी वजह से शरीर में दर्द, सूजन और पेट फूलने की समस्या (ब्लोटिंग) भी होती है।
Myth: हरी साग-सब्जियां आसानी से पच जाती है?
Fact: दरअसल हरी पत्तेदार सब्जियां और साग फाइबर की प्रचुर मात्रा से भरपूर होती हैं। इनका सेवन करने के बाद पेट को इन्हें पचाने में अधिक टाइम लगता है। फाइबर की प्रचुर मात्रा मौजूद होने के कारण इन्हें मेटाबोलाइज करने में पेट को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। हां, अगर आप सही ढंग से चबाकर इनका सेवन करते हैं तो ये आसानी से पच सकते हैं। ऐसे में यह बात कहना कि हरी साग-सब्जियां आसानी से पच जाती हैं बिलकुल गलत होगा।
Myth: पालक पेट के लिए अच्छा?
Fact: पालक में आयरन खूब पाया जाता है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक में सेहत के लिए फायदेमंद फाइबर समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन पालक का अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। पालक का अधिक मात्रा में सेवन पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है इसके अलावा कुछ लोगों को पालक के सेवन से एलर्जी भी होती है ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
Myth: गाजर आपको बेहतर देखने में मदद करती है?
Fact: बचपन से हमने सुना है कि गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें कुछ सच्चाई है। गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है, जो सामान्य दृष्टि के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए यदि आपमें विटामिन ए की कमी है तो गाजर खाने से आपको बेहतर देखने में मदद मिल सकती है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब किसी व्यक्ति में विटामिन ए की कमी होती है।
यह मिथक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सामने आया था, जब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने एक गुप्त नई रडार तकनीक विकसित की थी। ब्रितानी नहीं चाहते थे कि जर्मनों को इस नई तकनीक के बारे में पता चले, इसलिए उन्होंने एक झूठी कहानी फैला दी कि ब्रिटिश पायलटों बड़ी मात्रा में गाजर खाते हैं, इसी वजह से वो रात को आसानी से देख पाते हैं। इसके बाद यह मिथक पूरी दुनिया में फैल गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
