Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Myths Vs Facts: खाली पेट फल खाने चाहिए या नहीं? जानें फलों से जुड़े 6 मिथक और उनकी सच्चाई
Myths Vs Facts : फलों के बिना हेल्दी डाइट अधूरी है। बात जब भी फलों को खाने की आती है, तो हमें आसपास के लोग कई तरह की नसीहतें दे डालते हैं। और अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि इस समय फल नहीं खाना चाहिए, इस फल को खाने से ऐसा होता है, फलों को खाली पेट नहीं खाते है।
फलों के सेवन से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथक हमारे आसपास भी फैले हुए हैं। जिन पर हम आंख बंद करके विश्वास कर लेते हैं। इसलिए आज हम यहां आपको फलों के सेवन के बारे में कुछ ऐसे मिथक और उनकी सच्चाई बताएंगे, जो आपकी आंखे खोलने का काम करेंगी।
अगर आपके मन में भी हैं फलों के बारे में इस तरह के सवाल तो यहां जानें इन सभी का जवाब।

1. मिथक : भोजन के साथ फल खाने से पेट खराब हो जाता है?
फैक्ट : कई लोगों का मानना होता है कि खाने के साथ फल खाने से गैस और एसिडिटी खत्म हो जाती है। फल को भोजन के साथ खाने से पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है क्योंकि फलों में फाइबर की मात्रा पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकती है लेकिन इससे पाचन संबंधी समस्याएं होंगी यह सत्य नही है।
2. मिथक: खाली पेट फल नहीं खाना चाहिए?
फैक्ट: बहुत से लोगों का यह मानना है कि अगर खाली पेट फल खाया जाए तो वह ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल इसके पीछे यह माना जाता है कि अगर फल को भोजन के साथ खाया जाए तो पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और इस वजह से पेट में गैस, पेट फूलना और बदहजमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि फ्रूट्स में फाइबर होता है और पचने में देर लगने की वजह से फल खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप उल जुलूल खाने से बच जाते हैं। इसलिए खाली पेट फल खाने से कोई दिक्कत नहीं है।
3. मिथक: फलों से नहीं बढ़ता है वजन ?
फैक्ट : स्नैक में आपको फल खाना अच्छा लगता होगा लेकिन ध्यान दें कि आप इन्हें अधिक मात्रा में भी ना खाएं। अधिकांश फलों में फ्रैकटोज के रूप में नेचुरल शुगर होती है जिसका अधिक सेवन करने से कैलोरी इन्टेक को बढ़ा सकता है और जो वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। इसलिए फलों का सेवन करने से पहले उसमें मौजूद कैलोरी के बारे में जा लें।
4. मिथक: सोने से पहले फल नहीं खाने चाहिए?
फैक्ट : सोने से पहले या फिर बीच रात में फल खाने से समस्या नहीं होती है। अमेरिका के नेशनल स्लीप फाउंडेशन की मानें तो सोने से ठीक पहले अगर एक केला खाया जाए तो नींद अच्छी आती है और बीच रात में पैरों में ऐंठन की समस्या भी दूर होती है क्योंकि केले में पोटैशियम होता है। इसके अलावा ऐप्रिकॉट्स और डेट्स जैसे फल जिनमें मैग्नीशियम अधिक होता है, अगर इनका सेवन सोने से पहले किया जाए तो शरीर रिलैक्स हो जाता है और नींद अच्छी आती है
5. मिथक: फलों को दोपहर में खाना चाहिए?
फैक्ट : फल को किस समय खाना चाहिए, इसे लेकर ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, जो इस बात को साबित कर सकें। अक्सर कहा जाता है कि दोपहर में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और ऐसे में तेज शुगर वाले फूड का सेवन करना चाहिए। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम बूस्ट होता है। ये बात बिल्कुल गलत है।
दरअसल, कार्ब युक्त भोजन अस्थायी रूप से ब्लड शुगर बढ़ाता है। इसलिए ऐसा करना समझदारी नहीं होता। इसलिए डाइजेशन को बूस्ट करने की कोई जरूरत नहीं होती, जैसे ही आप फूड का सेवन करते हैं वो ऑटोमेटिक बूस्ट हो जाता है।
6. मिथक : दोपहर में फल खाने से नहीं बढ़ता है ब्लड शुगर
फैक्ट : अक्सर लोग डायबिटीज मरीज को फलों को दोपहर में खाने की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात के पीछे भी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं। दोपहर में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और फल में मौजूद नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसलिए अगर इसे दिन के समय खाया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाकर पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है। लिहाजा फल को दिन में ही खाना चाहिए इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। आप इसे सुबह के समय भी खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications