Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Myths vs Facts : माइक्रोवेव में गर्म हुए खाने को खाने से हो जाता है कैंसर, जानें सच्चाई?
Microwave Ovens Can Cause Cancer: आज कल ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट से लेकर घर की रसोई तक हर जगह खाने को दोबारा गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है। समय बचाने के साथ ही माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से काम आसान आसान हो जाता है। सिर्फ खाना गर्म करने के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह की डिशेज को तैयार करने के लिए भी माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है।
माइक्रोवेव के इस्तेमाल को लेकर अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना जाता है कि माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है। आइए जानते है कि क्या सच में माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने से आपको कैंसर हो सकता है?

एक्सपर्ट ने बताया था सच
कुछ समय पहले न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि माइक्रोवेव को लेकर लोगों में फैली यह बात सिर्फ गलत धारणा मात्र है। माइक्रोवेव से इस तरह का कोई भी रेडिएशन नही निकलता है जिसकी वजह से कैंसर का खतरा पैदा होता
माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय माइक्रोवेव रेडिएशन निकलता है, जिससे खाना जल्दी गर्म हो जाता है। लेकिन इससे ऐसा कोई भी रेडिएशन नही निकलता है। अब तक इस तरह की कोई पुख्ता रिपोर्ट या शोध सामने नही आया है जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से आपको कैंसर का खतरा रहता है।
डब्लूएचओ ने भी किया है खंडन
तथ्य: इस दावे के पीछे ऐसा कोई वैज्ञानिक ठोस सबूत नहीं है जो इस बात को साबित करता हो कि माइक्रोवेव ओवन से गर्म किए हुए खाना को खाने से कैंसर होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का भी कहना है कि माइक्रोवेव ओवन खाना पकाने और दोबारा गर्म करने के लिए सुरक्षित हैं।

क्या प्लास्टिक के बर्तनों को माइक्रोवेव करने से कैंसर पैदा करने वाले केमिकल निकलते हैं?
कुछ प्लास्टिक बर्तनों को माइक्रोवेव में गर्म करने पर हानिकारक केमिकल का रिसाव कर सकते हैं, लेकिन आजकल मार्केट में मिलने वाले अधिकांश माइक्रोवेव-सुरक्षित प्लास्टिक कंटेनर माइक्रोवेव के उच्च तापमान को झेल सकें उन्हें इस हिसाब से ही डिज़ाइन किया गया है। माइक्रोवेव ओवन में प्लास्टिक बर्तन इस्तेमाल करने से पहले यह ध्यान रखें कि वो "माइक्रोवेव-सेफ" लेबल वाले कंटेनरों ही होने चाहिए।
माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय बरतें ये सावधानी
- माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए आपको कांच के बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- प्लास्टिक या दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल करने से इसके कण भोजन में मिल सकते हैं। इसकी वजह से आपको के गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
- प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करके खाने से गर्भवती महिलाओं को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। इसकी वजह से गर्भ में पल रहे शिशु को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
