Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Myth Vs Fact:खाली पेट गुनगुना पानी पीने पर वजन कम होता है, Weight Loss से जुड़ी ये बात सच है या मिथक
Does Drinking Water Help You Lose Weight : आपने कई बार सुना होगा कि वेटलॉस करने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए? कई बार लोग कहते है पानी कैलोरी जलाने में मदद करता है और भूख को कम कर देता है जिससे शरीर का वजन कम होता है।
लेकिन क्या वास्तव में ज्यादा पानी पीने से वजन कम हो जाता है या नहीं आइए जानते हैं इस बात से जुड़ा सच।

गुनगुना पानी बढ़ाता है मेटाबॉलिज्म
गर्म पानी पीने से सुबह-सुबह पीने पर शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही, खाना खाने के बाद अगर गर्म या गुनगुना पानी पिया जाता है तो उससे पाचन में सहायता मिलती है लेकिन शरीर के वजन पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना वजन पर असर डालता है। अगर आप ज्यादा पीनी पीते हैं तो यह वजन घटा सकता है। साथ ही, खाना खाने से पहले अगर 500 मिलीलीटर तक पानी पिया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बढ़ता है।
भूख और पानी
जहां कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर दावा किया जाता है कि इन्हें कम खाने से पेट भरा रहता है और इसे वजन कम होता है। वहीं पानी के साथ भी कुछ ऐसा ही दावा किया जाता है कि अगर पानी को खास समय पर खास तरीके से पिया जाए तो वेटलॉस होता है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह दावा करना उचित नहीं है कि पानी पीकर भूख को नियंत्रित किया जा सकता है।
क्या पानी से भर जाता है भूख?
खाना पेट में पहुंच कर खाने की पेट भरा होने का संकेत देने वाला हार्मोन से मालूम चलता है कि भूख खत्म हो गई है लेकिन पानी के साथ ऐसा कुछ नहीं है। वह जल्दी ही पेट से निकल जाता है। यानी खाना खाने के बाद भी वह पेट भरा होने का अहसास दे जरूरी नहीं है। मतलब कम खाकर ज्यादा पानी पीने से पेट की भूख शांत नहीं होती है अगर पानी की जगह सूप या दाल जैसी चीजों का सेवन किया जाए तो भूख शांत हो जाती है।
नहीं मिले हैं प्रमाण
सबसे पहले तो इस विषय पर किसी तरह का व्यवस्थित और विस्तृत अध्ययन नहीं हुआ है। एस्टन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉने मेलोर कन्वर्सेशनस में प्रकाशित अपने लेख में इस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताते हैं कि इस तरह के दावों के पुष्ट प्रमाण हासिल नहीं हुए हैं। बल्कि पानी पीने से जुड़े कुछ भ्रांतियां भी हैं जिनसे पता लगता है कि अधिक पानी पीने का वजन कम करने से संबंध नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
