Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Myths Vs Facts : जिम जाने से ही घटता है वजन, Weight Loss से जुड़े 5 भ्रम और उनकी सच्चाई
Weight Loss Myths Vs Facts : लोग वेटलॉस के चक्कर में न जानें कितने पापड़ बेलते हैं। कभी कौनसी डाइट, कभी कौनसी एक्सरसाइज। यहां तक की खाने की आदतों में बदलाव कर देते हैं। दिक़्क़त यह है कि ऐसी बातें ग़लत या अधूरा सच भी हो सकती हैं, जिनसे फ़ायदे की जगह नुक़सान होने की आशंका रहती है।
ब्रिटिश हेल्थ एक्सपर्ट और 'लूज वेट विदाउट लूजिंग योर माइंड' के लेखक ग्रीम टॉमलिंसन कहते हैं कि वजन घटाने और खानपान के तरीकों को बदलने के लिए डाइट संबंधी इन मिथकों का पालन करने की कतई जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं वजन घटाने से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई।

मिथक : जिम जाने से ही वजन घटेगा?
फैक्ट : वेटलॉस के लिए अक्सर जिम जाना लोगों के लिए पहला कदम होता है। अगर आपको लगता है कि जिम जाकर ही वजन घटेगा , तो यह मिथक है। कोई भी पसंदीदा गतिविधि वजन घटाने में मदद कर सकती है। चाहें वो साइकिलिंग हो या फिर डांस करना हो। यहां तक कि पैदल चलना भी कैलोरी घटाने में योगदान देता है। महत्वपूर्ण यह है कि शुरुआत करें। पहले 15 मिनट करें, फिर धीरे-धीरे गतिविधि का समय बढ़ाते जाएं।
मिथक : जितना ज्यादा कार्बोहाइड्रेट, उतना ज्यादा फैट
फैक्ट : बैलेंस्ड डाइट में कार्बोहाइड्रेट जरूरी है। प्रोटीन, कार्ब्स और वसा साथ खा सकते हैं, जब तक कि कुल कैलोरी सेवन, कैलोरी बर्न से कम हो। वजन के अनुपात में रोजाना 1 ग्राम प्रोटीन खाना, फैट घटाने में मददगार है। क्योंकि प्रोटीन पाचन के दौरान शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।
मिथक : वेइंग मशीन गलत नहीं होती।
फैक्ट: मशीन पर वजन मांसपेशियों, पानी, खाना और कपड़ों को मिलाकर होता है। इनमें दैनिक या साप्ताहिक आधार पर बदलाव संभव है। ये जरुरी नहीं है कि जो वेट मशीन दिखा रहा है, वो वजन सही हो।
मिथक : ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से आप मोटे होते हैं?
फैक्ट: फैट वाली चीजें खाकर भी वजन घटा सकते हैं। हमारा ध्यान कैलोरी पर होना चाहिए। हालांकि कार्बोहाइड्रेट वाली बैलेंस्ड डाइट की तुलना में हाई फैट वाली डाइट प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा कंट्रोल करना थोड़ा ज्यादा मुश्किल बना सकती है।
मिथक : शाम 6 बजे के बाद न खाएं?
फैक्ट: मेटाबॉलिज्म रुकता नहीं है। न ही दिन के वक्त के मुताबिक बदलता है। शाम 6 बजे बाद भी खा सकते हैं, अगर यह दिनभर की कुल कैलोरी से ज्यादा नहीं है। शाम के खाने में स्नैक्स ज्यादा खाते हैं तो फिर इसे घटाना होगा। कम कैलोरी वाले विकल्प चुनकर इस आदत को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि नतीजे तत्काल नहीं दिखेंगे।
मिथक : रोजाना 800 कैलोरी इनटेक से फायदा।
फैक्ट: इस नियम पर लंबे समय तक टिके रहना मुश्किल है, साथ ही साथ बीमार होने के साथ कमजोरी का डर भी रहता है। हम सबका शरीर अलग है, इसलिए जरूरतें भी अलग हैं। ज्यादा कैलोरी खाकर अगर सक्रिय हैं तो भी वजन घटा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
