Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
आपको भी खूब पसंद हैं पनीर खाना, ये वीडियो देख भूल जाएंगे खाना, गंदे तेल और चूने से करते हैं तैयार
Fake Paneer Making Video : जो लोग शाकाहारी है, उन्हें पनीर खाना बेहद पसंद होता है। पनीर में खूब ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। घर हो या रेस्त्रां ज्यादात्तर लोग पनीर डिशेज खाना खूब एंजॉय करते हैं। अगर हम आपसे कहें कि घर और बाहर आप जो पनीर खा रहे हैं वो नकली है? सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें नकली पनीर का इस्तेमाल दिखाया गया है।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक इंफ्लूएसर ने बताया है कि कैसे स्ट्रीट वेंडर्स से लेकर नामी रेस्टोरेंट तक में नकली पनीर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंफ्लूएंसर ने बताया कि जहां एक स्ट्रीट वेंडर एक पीस पनीर पकौडे में 200-300 ग्राम पनीर इस्तेमाल कर रहा है और उसे वो सिर्फ 40 रुपए में बेच रहा है।

जबकि मदर डेयरी कंपनी के 200 ग्राम पनीर के पैकेट की कीमत 91 रुपए हैं। ऐसे में ये कैसे संभव है कि ब्रेड पकौडे में 200-300 ग्राम पनीर डालने के बाद भी उसे सिर्फ 40 रुपए मे बेचा जाएं।
इसके बाद इंफ्लूएंसर ने बताया कि उसके एक डिस्ट्रीब्यूटर दोस्त ने बताया कि ये पनीर मिल्क पाउडर, पानी, पाम ऑयल और चूने से बनाया जाता है। ये दिखने में बिल्कुल असली लगते है और लोग असली-नकली में फर्क नहीं कर पाते हैं।
यहां देखिएं ये वीडियो
खूब मिले थे नकली पनीर के मामले
नकली पनीर पकडे जाने को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने देहरादून चार धाम यात्रा मार्ग पर कई दुकानों से 500 किलो नकली पनीर पकड़ा। जयपुर में भी 800 किलो नकली पनीर पकड़ा गया था। मार्च में नोएडा के 6 रेस्टोरेंट्स में सैंपल मिलावटी पाए गए थे।
कैसे असली-नकली नकली में पता करें?
नकली या मिलावटी पनीर खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी, इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा हो सकता है।
इन चीजों से होती है मिलावट?
नकली पनीर को सिंथेटिक पनीर भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए दूध में बेकिंग सोडा मिलाया जाता है। फिर इस मिश्रण में पाम ऑयल या वनस्पति तेल मिलाकर किसी बर्तन में जमने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसे जमने के बाद ही पनीर की तरह बेचा जाता है। चलिए जानते हैं नकली पनीर कैसे बनाया जाता है और इसे खाने के नुकसान और आप नकली पनीर की कैसे पहचान कर सकते हैं।
ऐसे करें पहचान?
आप घर पर भी असली पनीर की पहचान कर सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका है कि इसे हाथों से मसलकर देखें। ऐसा करने पर नकली और मिलावटी पनीर का चूरा बन जाएगा क्योंकि यह पाउडर मिल्क से बनाया जाता है। जबकि असली पनीर ज्यादा सॉफ्ट होता है। इसके अलावा असली पनीर का रंग सफेद या हल्का पीला होता है। उसमें दरारें नहीं होती हैं और इसे छूने पर नरम व ठोस लगता है।
पनीर खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें?
पनीर खरीदते समय दुकानदार से बतौर सैंपल थोड़ा पनीर जरूर मांगें। इसके बाद इन पॉइंट्स का ध्यान रखें।
- असली पनीर रबर की तरह खिंचता नहीं है। वह नरम और मुलायम बना रहता।
- असली पनीर सॉफ्ट और स्पॉन्जी होता है। इसे हल्का-सा दबाकर जरूर देखें। अगर उसकी बनावट हार्ड है तो वह नकली हो सकता है।
- असली पनीर में सिर्फ दूध की तरह गंध या स्वाद आएगा। अगर पनीर को खाने के बाद दूध के अलावा किसी अन्य तरह का स्वाद महसूस हो रहा है तो समझ लें कि पनीर मिलावटी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











