Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? सेहत बनाने के चक्कर में खुद को कर सकते हैं बीमार
Coconut Water Side Effects: नारियल पानी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए कोकनेट वॉटर नुकसानदायक हो सकता है। जैसे ही गर्मियां आती हैं लोगों का ध्यान नारियल पानी की ओर जाने लगता है। नारियल पानी को प्रकृति का 'एनर्जी ड्रिंक' कहा जाता है, जो इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों से भरपूर होने के कारण शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है। तपती गर्मी और थकान में एक गिलास ठंडा नारियल पानी किसी पीने से राहत महसूस होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य का यह खजाना हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है? चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम, सोडियम और नेचुरल शुगर की अधिक मात्रा कुछ विशेष शारीरिक स्थितियों में अमृत के बजाय नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आप भी इसे बिना सोचे-समझे पी रहे हैं, तो रुकिए! यह जानना बेहद जरूरी है कि किन परिस्थितियों में यह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है और किन लोगों को नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए।

कब फायदेमंद नारियल पानी बन जाता है सेहत का दुश्मन?
आमतौर पर नारियल पानी वजन घटाने, स्किन को चमकाने और किडनी की पथरी को निकालने में मदद करता है। लेकिन इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हृदय की धड़कन और मांसपेशियों के काम को प्रभावित करती है। साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर इतना ज्यादा होता है कि यह शरीर के ब्लड प्रेशर और शुगर बैलेंस को अचानक बदल सकता है। यही कारण है कि कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए इसका सेवन खतरे की घंटी साबित हो सकता है।
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी
1. किडनी की समस्या वाले मरीज
किडनी का मुख्य काम शरीर से अतिरिक्त पोटेशियम को बाहर निकालना है। नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जिसे कमजोर किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में पोटेशियम का स्तर (Hyperkalemia) खतरनाक हद तक बढ़ सकता है।
2. लो ब्लड प्रेशर (Low BP) के शिकार लोग
यदि आप पहले से ही निम्न रक्तचाप की दवा ले रहे हैं, तो नारियल पानी इसे और कम कर सकता है। इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुण होते हैं, जो लो बीपी वालों के लिए चक्कर या बेहोशी का कारण बन सकते हैं।
3. डायबिटीज के मरीज (हाई ब्लड शुगर)
हालांकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकता है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं पीना चाहिए।
4. सर्जरी से पहले या बाद में
सर्जरी के दौरान और बाद में शरीर के ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोलाइट्स को नियंत्रित करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। नारियल पानी का सेवन इस संतुलन को बिगाड़ सकता है, इसलिए किसी भी ऑपरेशन से कम से कम दो हफ्ते पहले इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।
5. सर्दी-जुकाम और एलर्जी वाले लोग
नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। जिन लोगों को जल्दी सर्दी-जुकाम होता है या साइनस की समस्या है, उनके लिए यह परेशानी बढ़ा सकता है। साथ ही, कुछ लोगों को इससे ब्लोटिंग या पेट खराब होने जैसी एलर्जी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications