Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
गर्मियों में नारियल पानी क्यों पीना चाहिए? ये 5 फायदे जानकर आज ही करेंगे डाइट में शामिल
Benefits Of Coconut Water: नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी में विटामिन-सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद मिलती है। यह गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और पेट की जलन को भी कम करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गर्मियों में नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

डिहाइड्रेशन से बचाए
गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण अक्सर शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है। इसकी वजह से चक्कर आने, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में, नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल, नारियल पानी में पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। इसके सेवन से गर्मियों में शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
शरीर को एनर्जेटिक बनाए
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को एनर्जेटिक रहता है। दरअसल, इसमें नेचुरल शुगर और मिनरल्स होते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर एनर्जेटिक रहता है और थकान-कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
एसिडिटी से छुटकारा दिलाए
गर्मियों में नारियल पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, नारियल पानी पेट को ठंडक देता है, जिससे एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है, जिससे अपच, गैस और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, नारियल पानी में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, नारियल पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
गर्मियों में नारियल पानी का सेवन स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेट होती है और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग भी बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
