Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
National Nutrition Week 2025: बरसात भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, वरना सेहत हो सकती है खराब
National Nutrition Week 2025: हर साल 1 से 7 सितंबर तक नेशनल न्यूट्रिशन वीक (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों में सही खानपान और पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना है। ये तो आप जानते ही हैं कि आजकल भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपने खानपान का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते। यही वजह है कि हर साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है वो भी बरसात के समय में। दरअसल, इस मौसम में सबसे ज्यादा बीमारियां फैलती हैं और लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने की भी बहुत जरूरत है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि बरसात का मौसम वैसे तो ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इस दौरान गलत खानपान से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
खासतौर पर कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें बरसात में खाने से इंफेक्शन, पाचन संबंधी दिक्कतें और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए नेशनल न्यूट्रिशन वीक के मौके पर जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिन्हें खाने से बरसात में परहेज करना चाहिए और किन हेल्दी ऑप्शन को डाइट में शामिल करना बेहतर है।

1. फूल गोभी व ब्रोकली
फूल गोभी और ब्रोकली खाने में टेस्टी लगती है और हेल्दी भी होती है। ब्रोकली में तो कई सारे न्युट्रिशियन होते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। मगर बरसात के मौसम में ये दोनों सब्जियां खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इस मौसम में गोभी के फूलों पर फफूंद और बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो उन्हें जहरीला बना सकते हैं। ऐसे में आप इन्हें खाने से परहेज करें ताकि सेहत दुरुस्त रह सके।

2. भिंडी
चटपटी सी और कुरकुरी सी भिंडी खाना हर किसी को पसंद होता है। पराठा हो या रोटी हर किसी से साथ ये बेस्ट लगती है। मगर बरसात के मौसम में भिंडी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इस मौसम में ये जल्दी खराब हो जाती है और इसमें बैक्टीरिया पनप जाते हैं। ऐसे में इसे खाने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है। अगर आप इसे खा रहे हैं तो अच्छे से धोकर व पकाकर खाएं।

3. मूली
मूली को वैसे कुछ लोग पसंद नहीं करते हैं। मगर कुछ को ये बहुत पसंद होती है, लेकिन बरसात में इसे खाना ठीक नहीं है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है और इस वजह से बारिश में मूली खाने से पेट खराब हो सकता है। वहीं कच्ची मूली खाने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

4. बैंगन
बरसात के मौसम में बैंगन खाने के लिए भी मना किया जाता है। इस मौसम में बैंगन में कीड़े लगने के ज्यादा चांस होते हैं। अगर वो ठीक से साफ न किए जाएं तो इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसमें बीज होता है जो जल्दी से पचता नहीं है।

5. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मगर बरसात में हरी सब्जियों जैसे पालक, मेथी, सरसों आदि को खाने के लिए मना किया जाता है। इस मौसम में पत्तों पर कीड़ा लग जाता है और उन्हें खाने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बरसात में हरी सब्जियां खाने के लिए मना किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications