Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
61 साल के नवजोत सिंह सिद्धू ने 5 महीने में घटाया 33 kg वजन, जानें कैसे किया ये चमत्कार
Navjot Singh Sidhu weight loss : नवजोत सिंह सिद्धू ने पांच महीने में 33 किलो वजन घटाकर अपनी फिटनेस जर्नी से कई लोगों को प्रेरित किया है। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी और नई फोटो शेयर की, जिसमें उनकी लेटेस्ट तस्वीर में वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और हेल्दी दिख रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने पांच महीने से भी कम समय में 33 किलो वजन किया है।
सिद्धू ने अपनी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन में प्राणायाम, वेट ट्रेनिंग और लॉन्ग वॉक को सबसे बड़ा योगदान बताया। उन्होंने अपनी दिनचर्या में बड़े बदलाव किए, जिनकी वजह से उन्हें शानदार रिजल्ट मिले। ये तीन चीजें उनकी वेट लॉस जर्नी का हिस्सा थीं।

फिटनेस जर्नी को लेकर सिद्धू ने शेयर किया सीक्रेट
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान कई स्वास्थ्य संबंधी दावे किए हैं, जिनमें एक महत्वपूर्ण दावा यह था कि नींबू पानी, कच्ची हल्दी, एप्पल साइडर विनेगर, नीम के पत्ते और तुलसी जैसी चीजों का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक कर सकता है। इस दावे ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। सिद्धू ने अपनी वेट लॉस जर्नी में इन चीजों को अपनाकर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को एक नई दिशा दी, जिससे उन्हें शानदार रिजल्ट्स मिले और उनकी फिटनेस की खूब सराहना हो रही है।
इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की अपनी डेडिकेशन
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी सफलता के राज बताए हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज प्राणायाम करते थे और वॉकिंग पर भी विशेष ध्यान देते थे। सिद्धू के अनुसार, प्राणायाम और वॉकिंग को अपने डेली रूटीन में शामिल करना वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने डाइट प्लान पर भी जोर दिया, जिसमें हेल्दी और बैलेंस्ड आहार जरूरी है। सिद्धू ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने पिछले साल अगस्त से पांच महीने में 33 किलो वजन कम किया। उनका मानना था कि इच्छाशक्ति, अनुशासन, प्राणायाम, वेट ट्रेनिंग, वॉकिंग और स्ट्रिक्ट डाइट से असंभव कुछ भी नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
