Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Navratri 2023 : व्रत के दौरान खा सकते है ये 5 आटे, सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद
Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरु हो रही हैं। ये 9 दिन चारों तरफ माहौल देवीमय हो जाएगा। नौ दिनों तक चारों तरफ मां के उपासक पूजा अर्चना करेंगे और कई भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं।
जो लोग नौ दिन तक व्रत करते हैं उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखें। व्रत के दौरान प्रॉपर डाइट की कमी की वजह से तबीयत बिगड़ सकती हैं।
व्रत के दौरान आप अन्न ग्रहण नहीं कर सकते हैं लेकिन आप अपनी डाइट में इन 5 तरह के आटों को शामिल कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इन आटों का प्रयोग केवल व्रत के लिए ही होता है और इन्हें खाने से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती हैं।
आइए जानते हैं कि वो कौन से 5 आटे जिनका प्रयोग आप व्रत के लिए कर सकते हैं।

राजगिरा का आटा
राजगिरा के आटे का सेवन व्रत के दौरा कर सकते हैं। ये भरपूर मात्रा में पौष्टिक होता है साथ ही ये आटा ग्लूटन फ्री होता है। हाई फाइबर होने के कारण पाचन शक्ति भी अच्छी रहती है। इस आटे को उपवास के दौरान अधिक प्रयोग में लाया जाता है। राजगिरा के आटे का हलवा बनाकर भी आप कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसके आटे की रोटी और पराठे भी बना सकते हैं।
भगर
भगर एक पौधे का बीज होता है। इसे केवल व्रत के दौरान ही खाया जाता है। इसका आटा मार्केट में आसानी से मिल जाता है। यह बॉडी के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह ग्लूटन फ्री होता है। व्रत के दौरान इसका उपयोग करने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है।
सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े के आटे का उपयोग व्रत में सबसे ज्यादा होता है। इसमें फाइबर होता है। इसे खाने से आपकी एनर्जी बनी रहती हैं। सिंघाड़े का आटा सूखे पीसे हुए सिंघाड़े से बनता है।

कुट्टू का आटा
नवरात्रि का व्रत हो या फिर कोई और व्रत सबसे ज्यादा इसी आटे को खाया जाता है। ये ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। व्रत के दौरान इस आटे का प्रयोग करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। कुट्टू में विटामिन के अलावा बी-कॉम्पलेक्स भी पाया जाता है। इसलिए ये लिवर को भी फिट रखता है।
साबूदाने का आटा
साबूदाना का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। इसका प्रयोग व्रत के साथ-साथ सामान्य तौर पर भी किया जाता है। साबूदाने को पीसकर उसका आटा बना सकते हैं और कई तरह की डिश तैयार कर सकते हैं। ये ग्लूटन फ्री होता है। इसका उपयोग आप उत्तपम, डोसा, इडली और चीला बनाने के लिए कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
