Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गरबा की प्रैक्टिस में भी रखें विशेष ख्याल, इन 5 बातों का न करें नजरअंदाज
नवरात्रि शुरु होने में कुछ समय ही बाकी है, ऐसे में कई जगह गरबा प्रैक्टिस शुरु हो चुके हैं। यदि आप भी निरंतर गरबे की प्रैक्टिस कर रहे हें, तो बॉडी को एक्स्ट्रा एनर्जी और रेस्ट की जरुरत होती म्यूजिक की धुन में लोग घंटों तक गरबा की प्रैक्टिस करते रहते हैं और ऐसे में शरीर थक जाता है। शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
हाल ही में गुजरात के जामनगर में एक 19 साल का लड़का गरबा खेलने की प्रैक्टिस कर रहा था, तभी उसे सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई। गरबा प्रैक्टिस के दौरान शरीर की एनर्जी और कैलोरी बर्न होती है। इसलिए इस दौरान अपने खान पान का ख्याल रखें। गरबा प्रैक्टिस करते हुए अपनी एनर्जी को मेंटेन रखें और खानपान का पूरा ध्यान रखें।

केला खाएं
गरबा प्रैक्टिस पर जाने से एक या आधा घंटा पहले केला खाएं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम का कॉम्बिनेशन आपको एनर्जेटिक बनाए रखती है। साथ ही शरीर के अंगों को सुरक्षित रखती है। अगर इसे दही के साथ खाएंगे तो ये एनर्जी फूड की तरह काम करेगा।
ले पूरी नींद
आप रोजाना 2-3 घंटे गरबा प्रैक्टिस करते होंगे, इसके लिए आपको खूब एनर्जी की जरुरत होती है। इसके अलावा डेली रुटीन के कामकाज अलग। इसलिए रोजाना 6-7 घंटे की नींद जरूर लें। अगर आप रात को देरी से सो रहे हैं, तो सुबह कुछ देर अतिरिक्त नींद लें या फिर दिन में आराम करें। यह शारीरिक थकान को दूर रखेगी।
हाइड्रेड रहें
गरबे के दौरान पसीना अधिक निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके लिए मिश्री-नींबू का पानी, ग्लूकोज या नारियल पानी का सिप बीच-बीच में लेते रहें। इसके अलावा गरबा करने के बाद हल्दी या केसर वाला दूध या खजूर का दूध ले सकते हैं।
भोजन
गरबा प्रैक्टिस पर जाने से पहले भारी खाना न खाएं।के एक-दो घंटे पहले भोजन लें ताकि इसे पचने का समय मिल सके। गरबे के कुछ मिनट पहले भोजन करने पर पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
