Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Navratri Vrat 2024 : नवरात्रि के 9 दिन रख रहे हैं व्रत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
What to Eat and Avoid During Fasting : 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरु होने वाले हैं। इन 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रुपों की पूजा अर्चना की जाती हैं। देवी के उपासक 9 दिन तक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा व्रत भी रखते हैं।
नवरात्रि के व्रत के दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा के लिए खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, इस दौरान सात्विक भोजन किया जाता है और कुछ विशेष चीजें वर्जित होती हैं। यहां बताया गया है कि नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

नवरात्रि में क्या खा सकते हैं?
- उपवास के दौरान ताजे फल खा सकते हैं जैसे केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर आदि। फलाहार में फलों की चाट भी एक अच्छा विकल्प है।
- साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा या खीर खा सकते हैं। साबूदाना ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और व्रत के दौरान फायदेमंद होता है।
- कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से पूड़ी, पकौड़ी या हलवा बनाकर फलाहारी में खाया जा यह व्रत के भोजन में प्रमुख रूप से उपयोग किए जाते हैं।
- व्रत के दौरान केवल सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। साधारण नमक व्रत में वर्जित है।
- दही और दूध का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है।
- मखाना (फॉक्सनट्स) को घी में हल्का भूनकर खा सकते हैं या इसकी खीर बना सकते हैं।
- उबला हुआ या हल्का तला हुआ शकरकंद व्रत में खाया जा सकता है। इसे सेंधा नमक के साथ खा सकते हैं।
- मूंगफली का सेवन आप साबूदाना खिचड़ी या आलू के साथ कर सकते हैं। इससे प्रोटीन की पूर्ति होती है।
- कद्दू की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है। यह सात्विक भोजन का हिस्सा है और व्रत में उपयोगी होती है।
- बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट जैसे सूखे मेवे व्रत के दौरान ऊर्जा के अच्छे स्रोत होते हैं।
- खाना पकाने के लिए घी या तिल का तेल उपयोग किया जा सकता है।
नवरात्रि में इन चीजों को खाने से करें परहेज
व्रत के दौरान गेहूं, चावल, और इनसे बने उत्पाद जैसे रोटी, पराठा, बिस्किट, ब्रेड आदि व्रत में नहीं खाएं।
- व्रत में साधारण नमक वर्जित होता है। इसकी जगह सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।
- सात्विक भोजन के नियमों के अनुसार, प्याज और लहसुन का सेवन व्रत में वर्जित होता है।
- हल्दी, धनिया, गरम मसाला, और सामान्य मसाले व्रत के दौरान नहीं खाए जाते। केवल हरी मिर्च, जीरा, और काली मिर्च का प्रयोग किया जा सकता है।
व्रत के दौरान मांसाहार, अंडे और मछली बिल्कुल वर्जित होते हैं। केवल शाकाहारी और सात्विक भोजन किया जाता है।
- नवरात्रि के व्रत में अल्कोहल, तंबाकू, और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह से वर्जित होता है।
- पैकेज्ड फूड, जंक फूड, और प्रोसेस्ड चीजें जैसे चिप्स, नमकीन, बिस्किट आदि नहीं खाए जाते।
- अचार में प्रयुक्त मसाले और तेल व्रत में उपयुक्त नहीं होते, इसलिए अचार खाने से बचना चाहिए।
नवरात्र में खानपान से जुड़ी सलाह
- नवरात्रि में हल्का और सात्विक भोजन करें, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे और पाचन तंत्र स्वस्थ रहे।
- ज्यादा तला-भुना खाने से बचें, खासकर अगर आप लंबे समय तक व्रत कर रहे हैं।
- हाइड्रेशन पर ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
