Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Navratri 2023: प्रेगनेंसी में रखने जा रही हैं नवरात्रि व्रत? जानें व्रत के दौरान क्या करें और क्या नहीं
Navratri fasting rules for pregnant woman : पितृपक्ष खत्म होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इसके बाद शारदीय नवरात्रि शुरु हो जाएंगे। नवरात्रि के 9 दिन बड़ी संख्या में लोग व्रत रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। कई गर्भवती महिलाएं इस दौरान अपने होने वाले बच्चें की सेहत की कामना करते हुए ये व्रत रख लेती है।
लेकिन क्या गर्भावस्था के दौरान व्रत रखना ठीक है? और क्या इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर कोई फर्क पड़ता है? विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाए व्रत रख सकती हैं लेकिन इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए जानते हैं कि
प्रेग्नेंसी में नवरात्र का व्रत रखने की सोच रही हैं, तो यहां जानें कि इस समय आपको क्या सावधानियां बरतने की जरूरत है।

सबसे पहले डॉक्टर से लें सलाह
गर्भवती महिलाओं को नवरात्रि में व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उपवास रखने से आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है। व्रत रखने से डिहाइड्रेशन और शुगर लेवल कम होने जैसी दिक्क्तें भी हो सकती हैं। इसका प्रभाव शिशु की सेहत पर पड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह के बाद ही आप नवरात्रि में पहले और आखिरी दिन का उपवास रख सकती हैं।
थोड़ी-थोड़ी देर में खाती रहें
प्रेगनेंसी में लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। इससे कमजोरी, थकान, एसिडिटी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ न कुछ हेल्दी खाती रहें। इससे आपको दिनभर उपवास रखने की ऊर्जा मिलती रहेगी और गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन आदि समस्याएं हो सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान नवरात्रि व्रत रखने पर क्या करें?
- - ध्यान रखें गर्भावस्था में निर्जला व्रत न रखें, व्रत रखें तो खूब पानी पिएं।
- - फल, जूस और नारियल पानी का सेवन करें।
- - दिन के समय आराम करें।
- - इस बात का ध्यान रखें कि व्रत में क्या खाना है, कब खाना है और कितना खाना है इसके बारे में अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
- - प्रेगनेंसी के दौरान व्रत रखें, तली हुई चीजें खाने से बचें।
- - सुबह उठकर हल्का वॉक करें।
- - व्रत के दौरान अच्छी नींद लें।
- - शांत रहें और तनाव लेने से बचें।
- - चाय-कॉफी पीने से बचें।

नमक की कमी ना होने दें
व्रत के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखें कि शरीर में नमक की भी कमी न आना पाएं। इससे चक्कर आना और बेहद कमजोरी जैसी दिक्कतें होने लगती है। इसलिए सेंधा नमक को आहार में जरूर शामिल करें।
प्रेगनेंसी के दौरान नवरात्रि व्रत में क्या खाएं?
- खूब सारा पानी पीएं, इसके साथ ही दूध, जूस और सूप आदि ताजगी भरे पेय लेती रहें।
- इस समय भूख कम करने के लिए और कमजोरी दूर करने के लिए बीच-बीच में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।
दही, रायता, छाछ या लस्सी का नियमित सेवन करें।
- आप खीरा भी खा सकती है क्योंकि इसमें गर्भावस्था के लिए जरूरी खनिज लवण होते हैं।
- व्रत में खाएा जाने वाले कट्टू के आटा, साबुदाना की डाइट लें। इसके अलावा व्रत में खाए जाने वाली फल, सब्जियां, दूध और जूस आदि का सेवन करें। इससे गर्भावस्था में पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन्स आदि मिलते रहेंगे।
- शकरकंद खाएं, यह बेटाकैरोटीन आयरन और फाइबर से भरपूर होता है जो पोषण देने के साथ साथ लंबे समय तक पेट भी भरा रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
