Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नकली साबूदाना खाने से खंडित हो सकता है व्रत, ऐसे करें असली की पहचान
How To Identify Real And Fake Sabudana : व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन ज्यादात्तर लोग करते हैं। भारतीयों में यह फेवरेट फास्टिंग स्नैक हैं, जो काफी पॉपुलर भी हैं। साबूदाना एक प्रोसेस्ड फूड है, जिसे टैपिओका कंद से निकाले गए स्टार्च से बनाया जाता है। इसीलिए लोग इसे व्रत के दौरान खाना पसंद करते हैं। लेकिन, बाजार में इसकी बढ़ती मांग के चलते आजकल नकली साबूदाना भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है।
मिलावटी साबूदाना को विभिन्न रसायनों जैसे सोडियम हाइपोक्लोराइट, कैल्शियम हाइपोक्लोराइट, ब्लीचिंग एजेंट, फॉस्फोरिक एसिड, और सल्फ्यूरिक एसिड से बनाया जाता है। जो कि सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हैं। कई लोग असली और नकली साबूदाने की पहचान नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि असली और नकली साबूदाने को कैसे पहचाना जाए।

रंग और आकार से पहचानें
असली साबूदाना इसका रंग सफेद या हल्का दूधिया होता है। आमतौर पर गोल और समान आकार के होते हैं। जबकि कली साबूदाना अक्सर अधिक पीला या भूरा होता है और आकार में असमान हो सकता है।
टेक्सचर से पहचानें
असली साबूदाना उबालने पर इसका टेक्सचर नरम और चिपचिपा होता है। वहीं यह उबालने पर क्रंची और कठोर हो सकता है।
स्वाद चखकर देखें
असली साबूदाने का स्वाद हल्का मीठा और ताजगी भरा होता है। जबकि नकली साबूदाना इसका स्वाद या तो बहुत कमजोर होता है या फिर उसमें कड़वापन हो सकता है।
भिगोकर पता करें
असली साबूदाना पानी में भिगोने पर जल्दी फूल जाता है और बड़ा हो जाता है। यह पानी में लंबे समय तक भिगोने के बाद भी उतना नहीं फूलता।
पैकेजिंग
हमेशा अच्छे ब्रांड का साबूदाना खरीदें, जो साफ-सुथरी पैकेजिंग में हो। पैकेजिंग पर एक्सपायरी डेट और मैन्युफैक्चरिंग डेट चेक करें।
होम टेस्टिंग करके देखें
कुछ साबूदाने के दानों को एक गिलास पानी में डालें। अगर साबूदाना नीचे बैठ जाता है और पानी साफ रहता है, तो यह असली है। यदि साबूदाना तैरता है या पानी का रंग बदलता है, तो यह साफ है कि यह साबूदाना नकल है।
साबूदाना खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखें
- साबूदाने का साइज महत्वपूर्ण है; छोटे दाने नकली हो सकते हैं।
- बड़े और गोल साबूदाने ही चुनें, क्योंकि टूटे हुए दाने स्वाद को खराब कर सकते हैं।
- अत्यधिक चमकदार साबूदाना न खरीदें, क्योंकि इसे वाइट एजेंट्स डालकर सफेद किया जा सकता है।
- खुले में मिलने वाला साबूदाना यदि गीला है, तो उसे न खरीदें।
इन बातों का ध्यान रखते हुए आप गुणवत्ता वाले साबूदाने का चयन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
