Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नवरात्रि के व्रत में गुटखा, टमाटर, आइसक्रीम खा सकते है या नहीं? जानें क्या खाने से व्रत होता है खंडित
Navratri Vrat Me Kya Khana Cahiye : चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन 9 दिनों तक उपवास रखने वाले भक्तों को खान-पान का खूब ध्यान रखना पड़ता है।
लेकिन व्रत के दौरान कई बार लोग इस असमंजस में पड़ जाते हैं कि इन पावन 9 दिनों में किस चीज का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं? ताकि व्रत खंडित न हो।

कई लोगों का सवाल होता है कि व्रत के दौरान टमाटर या खीरा खा सकते है या नहीं? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब लेकर आए हैं कि नवरात्र के 9 दिनों तक क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

नवरात्रि के व्रत में आइसक्रीम खा सकते है ? (can we eat ice cream in navratri fast)
व्रत में ऐसी आइसक्रीम जिसमें किसी तरह अन्न की मिलावट नहीं है तो खाई जा सकती है। दुध मलाई की से निर्मित आइसक्रीम खाने की कोई मनाही नहीं है। व्रत के दौरान घर पर बनी आइसक्रीम ही खानी चाहिए। लेकिन बाजार की आइसक्रीम का सेवन व्रत के दौरान ना करें। इसमें प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जिनका सेवन करने से व्रत खंडित हो सकता है।
नवरात्रि के व्रत में रूह अफजा पी सकते हैं (can we drink Rooh Afza in navratri fast)
व्रत के दौरान आप पानी या दूध में रूह अफजा मिलाकर भी पी सकते हैं। दरअसल रूह अफजा में कई जड़ी-बूटियां और फलों का मिश्रण होता है। इसे पीने से ताजगी का अहसास होता है और यह आपको कमजोरी, डिहाइड्रेशन से बचाता है।
नवरात्रि के व्रत में ग्रीन टी पी सकते है? (can we drink green tea in navratri fast)
नवरात्रि के 9 दिन व्रत रख रहे हैं तो ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ग्रीन टी से आप व्रत के दौरान दिन की शुरुआत करें। ये बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है।

नवरात्रि में सिगरेट पीनी चाहिए ? (can we smoke in navratri fast)
व्रत में शराब, कैफीन, सिगरेट या तंबाकू का सेवन करना वर्जित होता है। यह भूख या प्यास की समस्या हो सकती है जो व्रत में व्यवधान डाल सकते हैं। इसके अलावा तंबाकू और सिगरेट के सेवन से शरीर में अशुद्ध तत्व जमा होते हैं जो व्रत को खंडित कर सकते हैं। शास्त्रों के मुताबिक व्रत में वहीं वस्तुओं का सेवन करे जो पूरी तरह सात्विक हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
नवरात्रि के व्रत में टमाटर खा सकते है? (can we eat tommato in navratri fast)
अगर आपको बिना टमाटर के कोई सब्जी खाना पसंद नहीं है, तो आपके लिए यह अच्छा है कि आप व्रत के दिनों में भी टमाटर खा सकते हैं। यानि आप नवरात्र व्रत में भी सब्जी में टमाटर डाल सकते हैं या फिर टमाटर का सलाद खा सकते हैं। वैसे कुछ व्रत जैसे संतोषी माता के व्रत के दौरान खट्टा खाना चाहिए।

नवरात्रि के व्रत में खीरा खा सकते है? (can we eat cumcumber in navratri fast)
खीरे में काफी अधिक मात्रा में पानी होता है। ऐसे में व्रत में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खीरे का सेवन कर सकते हैं। खीरे को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और पानी की कमी भी नहीं होगी।
नवरात्रि के व्रत में चाय या कॉफी पीना चाहिए? (can we drink tea and coffee in navratri fast)
व्रत में चाय-कॉफी पीने से सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं। इनमें ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है। जो हाइड्रेशन (शरीर से पानी की कमी) कर सकते हैं, जो व्यक्ति के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

नवरात्रि के व्रत में कोल्ड ड्रिंक पी सकते है? (can we drink cold drink in navratri fast)
कोल्ड ड्रिंक में आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। व्रत रखने का उद्देश्य शरीर को शुद्ध करना और विषाक्त पदार्थों को खत्म करना होता है। कोल्ड शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमाव करता है इसलिए इसका सेवन करना सही नहीं होता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
