Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
66 में भी 45 का दिखने के लिए नीतू कपूर खाती हैं चावल की ये खास रेसिपी, आंतों की कर देता है सफाई
एक्ट्रेस नीतू कपूर 66 साल में भी काफी सुंदर दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एजलेस ब्यूटी से जुडा सीक्रेट किया था। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री नीतू कपूर ने बताया कि उन्हें नाश्ते में कांजी या पंता भात खाना बहुत पसंद है। दक्षिण भारत में लोग चावल कांजी खाना काफी पसंद करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, कांजी, जिसे फर्मेन्टेड राइस के नाम से भी जाना जाता है, ये गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। राइस कांजी का सेवन पेट को साफ रखने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखता है, खासकर जब आप हेल्थ कॉन्शियस होते हो। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका और खाने के फायदे।

चावल की कांजी के फायदे
पाचन में सुधार
राइस कांजी हल्का और पचने में आसान होता है, जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
हाइड्रेशन और ऊर्जा
चावल में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, खासकर तब जब आप थके हुए महसूस कर रहे हों।
आंतों की सेहत
कांजी का सेवन आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर
कांजी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
डिटॉक्सिफिकेशन
राइस कांजी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम किया जा सकता है।
राइस कांजी कैसे बनाएं
राइस कांजी बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए सिर्फ चावल और पानी की जरूरत होती है।
एक कप चावल लें और इसे अच्छे से धो लें। 5-6 कप पानी में चावल को धीमी आंच पर पकाएं। जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और पानी में मिल जाएं, तो इसे थोड़ा और उबालें ताकि यह एक हल्का सूप जैसा बन जाए।
स्वाद के लिए थोड़ा नमक डाल सकते हैं (अगर आप व्रत या किसी विशेष डाइट पर नहीं हैं) फिर इसे गर्मागर्म पिएं। नीतू कपूर जैसे फिटनेस और सेहत को बनाए रखने के लिए राइस कांजी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications