Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Neha Bhasin Weight Loss Journey: 17-18 घंटे की फास्टिंग और खास डाइट, कुछ इस तरह नेहा भसीन ने घटाया वजन
Neha Bhasin Weight Loss Journey: नेहा भसीन एक फेमस सिंगर हैं और उनके गानों की धुन पर लोग झूमते है। नेहा ने महज 9 साल की उम्र से ही अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। अब तक वह कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उनका गाना धुनकी लोगों द्वारा बेहद ही पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में भी नजर आ चुकी हैं।
वह सिर्फ अपनी बेहतरीन आवाज और गानों के लिए ही नहीं जानी जाती हैं, बल्कि वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती है। उनकी वेट लॉस जर्नी ने कई लोगों को प्रभावित किया। अपनी बॉडी को फिर से शेप में लाने के लिए नेहा ने किसी तरह की फैन्सी डाइट का सहारा नहीं लिया, बल्कि उन्होंने अपने खाने के तरीके व टाइमिंग में बदलाव किया। नेहा ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि किस तरह इंटरमिटेंट फास्टिंग और डांस ने उनकी बॉडी को शेपअप करने में मदद की। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि 40 की उम्र में भी नेहा ने अपना वजन किस तरह कम किया-

डांस से मिली मदद
नेहा हमेशा ही अपनी फिटनेस पर फोकस करती हैं। लेकिन डांस से उन्हें काफी मदद मिली। दरअसल, वह अपने अपकमिंग गाने की वीडियो के लिए तैयार कर रही थी, जिसके कारण उन्हें लगभग 4-5 घंटे तक डांस करना पड़ता था। वर्कआउट के अलावा डांस से उन्हें काफी फायदा मिला। नेहा का मानना है कि उनके लिए सबसे अच्छा कार्डियो डांस है। इससे भले ही उनके वजन में बहुत अधिक फर्क ना आया हो, लेकिन शारीरिक रूप से काफी बदलाव हुआ है। डांस से उन्हें फैट लॉस में मदद मिली। चूंकि, वह लगातार कॉन्सर्ट और शो कर रही हैं तो इससे उन्हें अपनी शेप को मेंटेन रखने में काफी मदद मिल रही है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग को किया फॉलो
नेहा भसीन ने वेट लॉस के लिए अपने लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए। मसलन, उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग की, जिसमें वह लगभग 17-18 घंटे तक फास्टिंग पीरियड रखती थीं और उनका ईटिंग विंडो पीरियड महज छह घंटे का होता था। अपने ईटिंग विंडो को भी उन्होंने ग्लूटेन और डेयरी-फ्री रखा। वह केवल घर का बना हेल्दी फूड ही खाती थी। वह शुगर भी बहुत अधिक नहीं करती थी, अधिकतर फलों का सेवन करती थी। हालांकि, वह हमेशा ऐसा नहीं कर पाती थी, लेकिन सूर्यास्त के बाद वह कुछ भी नहीं खाती थी। वह दिन भर में छोटे-छोटे मील्स लेती थी, उसमें भी मेवे, नारियल पानी, टोफू, चना, आदि लेती थी।
नेहा भसीन हो चुकी हैं ट्रोल
नेहा भसीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स व लुक की तस्वीर अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि, नेहा भसीन को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। एक बार, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट किया था। जिसमें वह ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड स्विमसूट में नजर आ रही थी। हालांकि, यह बोल्ड वीडियो नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने नेहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications