Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Killer Soup: नेटफ्लिक्स पर लगा 'पाया सूप' का तड़का, इसे पीने के फायदे से लेकर रेसिपी नोट कर लें
Netflix's Killer Soup inspired Paya soup recipe: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'किलर सूप' एक वेब सीरीज रिलीज हुई है। यह एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें स्वाति रेड्डी (कोंकणा सेन शर्मा) एक रेस्तरां खोलना चाहती है। इसके लिए वो आए दिन पाया सूप बनाती रहती है और इसकी रेसिपी अच्छी करने की कोशिश करती रहती है। इस सूप के ईद-गिद ही सारी काहानी घूमती रहती है।
वैसे बात करें पाया सूप की बात करें तो यह टेस्टी होने के साथ ही बहुत ही हेल्दी होता है। खासकर, सर्दियों में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने का यह पौष्टिक ऑप्शन है। कई जगह इसे खरोड़े का सूप भी बोला जाता है। नॉनवेज खाने वाले शौकीन यदि ये सूप एक बार पी लें तो इसका स्वाद उन्हें लंबे समय तक जरूर याद रहेगा। तो चलिए जानते हैं पाया सूप बनाने की रेसिपी के बारे में यहां...

हड्डियों के लिए वरदान
पाया सूप में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज और विटामिन डी जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इस सूप में मांस और हड्डियों का मिश्रण होता है। शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ इन पोषक तत्वों की पूर्ति से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही आपके दांत भी काफी मजबूत हो सकते हैं।
जोड़ों के दर्द को करें कम
हमारी रोजाना की गतिविधियों में जोड़ों पर दबाव पड़ता रहता है और वह अधिक मात्रा में इस्तेमाल होने के कारण तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में बोन का सूप जोड़ों को तनाव और होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।। दरअसल बोन सूप जिलेटिन का एक अहम श्रोत है जो जोड़ों के लिए जरूरी कहा जाता है।
वेटलॉस करें
वजन कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए भी बोन सूप एक बेहतरीन उपाय है। साल 2017 में जर्नल ऑफ रेनल न्यूट्रिशन के एक अध्ययन में यह बताया गया है कि बोन सूप चिकन सूप से कही ज्यादा फ़ायदेमंद रहता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है।
प्रेग्नेंसी में भी स्वास्थ्य को बनाएं बेहतर
गर्भवती महिलाएं भी सर्दियों में खरोड़े का सूप एड कर सकती हैं। खरोड़े के सूप के सेवन से आपका पाचान तंत्र और भ्रूण अच्छी तरह से विकसित होता है। इसके अलावा गर्भावस्था में उल्टी और मितली जैसी आम समस्याओं से बचाव करने मे भी खरोड़े का सूप काफी लाभदायक साबित होता है।
ये है रेसिपी
मटन पाया बनाने की सामग्री-
4 मटन पाया
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च
1 करीपत्ता
2 तेजपत्ता
2 इलायची
1 दालचीनी का टुकड़ा
1 मीडियम प्याज, बारीक कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच शाही जीरा
2 लौंग
2 बड़े चम्मच घी
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
पानी आवश्यकतानुसार
हरा धनिया गार्निश के लिए
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
पाया सूप बनाने का तरीका-
सबसे पहले मटन पाया को अच्छी तरह से साफ करें। इसमें थोड़ी हल्दी लगाकर पानी से साफ करके अलग रख लें।
इसके बाद एक प्रेशर कुकर में घी डालकर गर्म करें और उसमें इलायची, लौंग,दालचीन, शाही जीरा, तेजपत्ता और करी पत्ता डालकर चटखने दें।
अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें मटन पाया डालकर अच्छी तरह से मसालों के साथ मिला लें। इसमें लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर 10 मिनट तक भूनें।
कुकर में पानी डालकर इसे 3-4 सीटी लगवा लें। ध्यान रखें कि इसे सूप जैसा पतला बनाना होगा।
सीटी निकल जाने के बाद ढक्कन हटाएं और इसमें नारियल डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मटन पाया गर्मागर्म सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
