Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सावधान! नवरात्रि में ये 4 फूड्स खाकर आप भी कर रहे हैं बड़ी गलती? जान लें और डाइट से करें बाहर
Navratri Diet Food Avoid List In Hindi: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। इस दौरान माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। जो लोग व्रत रखते हैं वो इस दौरान फलाहार का सेवन करते हैं इसके साथ ही कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जिससे माता रानी नाराज हो सकती है। दरअसल, नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग अक्सर सोचते हैं कि फलाहार और व्रत वाले फूड्स हमेशा सेहतमंद होते हैं। लेकिन सच तो यह है कि नवरात्रि में खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकती हैं। इन्हें हेल्दी समझकर रोज डाइट में शामिल किया जाता है, जबकि असल में ये गैस, एसिडिटी, शुगर लेवल बढ़ाने और वजन बढ़ाने जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
अगर आप भी पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और फिट रहना चाहते हैं, तो इन 4 फूड्स से दूर रहना ही बेहतर है। आइए जल्दी से जान लेते हैं उन चार हानिकारक फूड्स के बारे में जो सेहत खराब कर सकते हैं।

1. तले हुए आलू के चिप्स
नवरात्रि में लोग आलू से बने चिप्स और फ्राई चीजें खूब खाते हैं। ये स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन डीप फ्राई होने के कारण इनमें अनहेल्दी फैट और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। बार-बार खाने से वजन बढ़ सकता है और पाचन बिगड़ सकता है। अगर आप अपनी सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं तो नवरात्रि में तले हुए आलू के चिप्स न खाएं।
2. साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना व्रत का एनर्जी फूड माना जाता है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा और फाइबर बेहद कम होता है। अगर इसे रोजाना ज्यादा मात्रा में साबूदाना खिचड़ी खाई जाए या उससे बने अन्य पकवान खाए जाएं तो वो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है और जल्दी भूख भी लगाता है।
3. व्रत वाली नमकीन
अक्सर लोग व्रत में नमकीन खाते हैं जिसे व्रत वाली नमकीन कहा जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि पैकेट वाले फूड्स सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उनमें केमिकल डाला जाता है जो सेहत को खराब कर रहा है। साथ ही डीप फ्राई होने की वजह से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है।
4. आलू का अत्यधिक सेवन
अक्सर लोग कहते हैं कि वो फलाहार व्रत रख रहे हैं और इसमें आलू खाते हैं। कभी फ्राई आलू तो कभी आलू की टिक्की, कभी आलू का रायता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में आलू खाने से शुगर लेवल स्पाइक हो सकता है क्योंकि उसमें स्टार्च अधिक मात्रा में होता है जो एनर्जी कम कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
