Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नीता अंबानी ने कैसे घटाया 18 किलो वजन? उनके पर्सनल फिटनेस ट्रेनर ने बताया राज!
Nita Ambani Weight Loss : अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने कुछ साल पहले अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से 18 महीनों में 108 किलो वजन कम किया था। उनकी इस वेटलॉस जर्नी से प्रेरित होकर, उनकी माँ नीता अंबानी ने भी वजन कम करने का फैसला लिया और 18 किलो वजन घटाया।
अनंत और नीता अंबानी ने को वजन कम करने में फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने मदद की। विनोद चन्ना, फिटनेस एक्सपर्ट के रुप में जाने जाते हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर वेट मैनेजमेंट और हेल्थ से रिलेटेड हेल्दी टिप्स शेयर करते रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विनोद की 12 सेशन्स की फीस करीब 2 लाख रुपए है, जबकि घर पर पर्सनल ट्रेनिंग के लिए वे 5 लाख रुपए या उससे ज्यादा तक चार्ज करते हैं। वे मिस्टर मुंबई गोल्ड मेडल (2008), मिस्टर महाराष्ट्र (सिल्वर मेडल), और कई अन्य अवॉर्ड जीत चुके हैं। विनोद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर जॉन अब्राहम के फिटनेस ट्रेनर भी रह चुके हैं।

उनका एक पुराना ब्लॉग फिर से चर्चा में है जहां वो टमी फैट को कम करने का तरीका बता रहे हैं। इस ब्लॉग में उन्होंने वेटलॉस के जरूरी टिप्स शेयर किए हैं।
हर दो घंटे में खाएं
विनोद चन्ना ने यह भी कहा कि नियमित अंतराल पर भोजन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की निरंतर आपूर्ति मिलती है, जिससे ऊर्जा स्तर स्थिर रहता है और अधिक खाने या अत्यधिक भूख से बचा जा सकता है। चन्ना ने यह सुझाव दिया कि हर दो घंटे में छोटे और संतुलित भोजन करना पाचन को बेहतर बनाने और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
सोच समझकर चुने एब्डोमिनल एक्सरसाइज
चन्ना ने वेटलॉस करने वालों को सलाह दी है कि वो सोच समझकर एब्डोमिनल एक्सरसाइज प्लान करें। पेट में जमा चर्बी पर ध्यान देने के बजाय, पैर, पीठ और छाती की एक्सरसाइज पर ध्यान केंद्रित करें। चन्ना का मानना है कि इन जगह की एक्सरसाइज पर ध्यान देने से जल्दी और ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं।
कोर एक्सरसाइज पर दें ध्यान
चन्ना ने बताया कि कोर को मजबूत करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए रेक्टस एब्डोमिनिस, इंटरनल ऑब्लिक्स, एक्सटर्नल ऑब्लिक्स और ट्रांसवर्स एब्डोमिनिस जैसे मसल्स पर ध्यान देना जरुरी है।
रेक्टस एब्डोमिनिस के लिए क्रंच, ऑब्लिक्स के लिए क्रॉस क्रंच और लेग रेज, और ट्रांसवर्स एब्डोमिनिस के लिए प्लैंक या साइड प्लैंक जैसे एक्सरसाइज करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने से आप जल्दी वेटलॉस कर सकते हैं। नीता और अनंत अंबानी ने इसी तरह अपना वेटलॉस किया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications