Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Obesity in India: पीएम मोदी ने कहा हर 3 में 1 व्यक्ति मोटापे का शिकार, इसे रोकने का तरीका भी बताया
Obesity in India: भारत में मोटापा अब एक आम समस्या बन चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, देश में हर 3 में से 1 व्यक्ति मोटापे का शिकार है। यह स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है और इसे नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। मोटापा केवल वजन बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, जैसे हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबटीज, उच्च कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर की समस्याएँ।

पीएम मोदी की चेतावनी: मोटापा देश के लिए बड़ा संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में देश में मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समस्या देश के लिए बड़ा संकेत है। पीएम मोदी ने पहले भी लोगों से अपील की थी कि खाने में तेल का इस्तेमाल 10 प्रतिशत कम करें और अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोटापे के खिलाफ लड़ाई जारी रखना बहुत जरूरी है।
मोटापे के कारण और उनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ
आज की लाइफस्टाइल मोटापे की सबसे बड़ी वजह बन चुकी है। लोग स्ट्रीट फूड के आदि हो गए हैं, पर्याप्त वर्कआउट नहीं कर रहे हैं, और लंबे समय तक इंटरनेट या टीवी के सामने बैठकर नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होता है। खासकर शहरी क्षेत्रों में और महिलाओं में मोटापे की संभावना ज्यादा देखी जाती है।
मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। टाइप 2 डायबटीज, हार्ट डिजीज, अल्जाइमर, उच्च कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएँ मोटापे से जुड़ी होती हैं। इसलिए समय रहते इसे नियंत्रित करना बहुत जरूरी है।
मोटापा रोकने के लिए 5 आसान टिप्स
संतुलित और पोषण युक्त आहार लें: प्रोटीन युक्त भोजन, फ्रूट्स और वेजिटेबल का सेवन करें।
छोटे-छोटे पोर्शन में खाएं: अत्यधिक खाना शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है।
नियमित फिजिकल एक्टिविटी: रोजाना कम से कम 1 घंटा व्यायाम करें।
नींद पूरी करें: पर्याप्त नींद लेने से शरीर का मेटाबोलिज़्म सही रहता है।
स्वस्थ आदतें अपनाएं: जंक फूड, तेल और शक्कर का सेवन कम करें।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर मोटापा कैसे कंट्रोल करें
मोटापे से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद न केवल वजन को नियंत्रित करते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। बच्चों में भी बचपन से ही हेल्दी खाने की आदत डालना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वजन को नियंत्रित रखना केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए पीएम मोदी की चेतावनी को गंभीरता से लें और अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके मोटापे से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
