Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
XBB 1.16 वेरिएंट: नए रुप में फिर लौटा कोरोना, जानिए कितना खतरनाक है ये वेरिएंट और इसके लक्षण
ऑमिक्रॉन के नए वेरिएंट XBB.1.16,के वजह से कोविड-19 के मामलों में फिर वृद्धि हुई हैं। जो एक बार फिर से चिंता का कारण बन गया है। XBB.1.16 वेरिएंट का पहला मामला पुणे में इसी साल फरवरी में मिला था, इस वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।
इस वेरिएंट की वजह से रोजाना 40 प्रतिशत एक्टिव मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। कोरोना इस नए वेरिएंट के मामले अब तक दुनिया के 12 देशों में सामने आ चुके हैं। भारत में महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट के सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कोरोना के इस वेरिएंट की वजह से महामारी की नई लहर आ सकती है। आइए जानते हैं इसके क्या लक्षण हो सकते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

कितना खतरनाक है कोरोना का ये वेरिएंट ?
इस नए वेरिएंट को खतरे के रुप में देखा जा रहा है क्योंकि ये तेजी से प्रसारित हो रहा है और इसे पहले से ही इसे खतरे के रूप में देखा जा रहा है। ये तेजी से प्रसारित होता है। हालांकि दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने ANI से बात करते हुए कहा कि था कोरोना का नया वेरिएंट हल्का है। इससे घबराने की जरूरत तब तक नहीं है, जब तक की मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत न पड़ें। जब तक वायरस के इन वेरिएंट्स से गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति और मौत का खतरा नहीं, तब तक ठीक है।"
लक्षण
सिरदर्द
मांसपेशियों में दर्द
थकान
गले में खराश
नाक बहना
खांसी
इनके अलावा मरीजों को पेट दर्द
बेचैनी
और दस्त जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं
एक्सबीबी.1.16 से संक्रमित मरीजों की गंध लेने की क्षमता खो जाना और स्वाद न पता चलना जैसे लक्षण नहीं देखे गए हैं।

बचाव
कोविड से बचाव के तरीके के बारे में वैसे तो सभी अवेयर है। फिर भी इन दिनों इंफ्लुएंजा वायरस 'एच3एन2 वायरस' (H3N2 virus)की दहशत भी फैली हुई है। दोनों ही वायरस के लक्षण मिलते जुलते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इनकी चपेट में आने से बच सकते हैं।
* संक्रमण का कोई भी लक्षण नजर आए तो बाहर जाने से बचें।
* उन लोगों के पास जाने से बचें जिनमें संक्रमण के लक्षण हों।
* बिना मास्क पहने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
* घर का कोई सदस्य संक्रमित हो जाएं तो उसे बच्चों और बुजुर्गों से अलग रखें।
* घर के अंदर हवा का संचार बेहतर बनाकर रखें।
* हाथों को साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
WHO का नए वेरिएंट पर बयान
कोरोना के इस नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच WHO का कहना है कि जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें वैक्सीन के बूस्टर डोज की जरूरत नहीं हैं। हालांकि हाई रिस्क वाले लोगों को संक्रमण के खतरे को टालने के लिए बूस्टर शॉट लेना चाहिए।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications