Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Oral Health : जानें कैसे रखें अपने टूथब्रश का ध्यान
जैसा कि अधिकतर लोग यह जानते हैं कि रोजाना दांतों को ब्रश करना और फ्लोसिंग करना ओरल हेल्थ के लिए कितना जरूरी होता है लेकिन ऐसे में वो अपने टूथब्रश का ही ध्यान रखना भूल जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अपने टूथब्रश को साफ रखने के लिए क्या करें ताकि वो आपके मुंह को भी हमेशा साफ रख सके।
अपनी ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अच्छे ओरल हाइजीन को फॉलो करें। इस वजह से आपको दिन में दो बार अपने दांतों को ब्रश करना चाहिए और फ्लॉस भी करना चाहिए। साथ ही आपको नियमित रूप से डेंटल चेकअप भी कराते रहना चाहिए ताकि आपके दांत स्वस्थ बने रहें लेकिन क्या आप अपने टूथब्रश को मेंटेन रखने की टैकनीक के बारे में जानते हैं?

तो चलिए आपको एक सच्चाई बताते हैं कि हम अक्सर ही टूथब्रश का दिन में 3-4 बार इस्तेमाल करते हैं ताकि वो हमारे दांतों और मसूड़ों में से बैक्टीरिया को निकाल सके लेकिन ऐसे में यदि आप अपने टूथब्रश का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपके टूथब्रश में बैक्टीरिया बढ़ सकता है। तो ऐसे में केवल अपने टूथब्रश को पानी से साफ करने की जगह हम उसे सही से मेंटेन करने के अन्य तरीकों के बारे में बात करते हैं।
क्या मैं अपना टूथब्रश शेयर कर सकता हूं?
नहीं, आपको कभी भी अपना टूथब्रश किसी अन्य इंसान से शेयर नहीं करना चाहिए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक एक स्वस्थ मुंह में 700 अलग-अलग प्रकार के माइक्रोब होते हैं। इनमें बैक्टीरिया भी होते हैं जिनकी वजह से सामान्य ओरल कंडीशन जैसे कि कैविटी या फिर मसूड़ों की दिक्कत होती है। ये बैक्टीरिया एक इंसान से दूसरे इंसान तक जा सकते हैं और साथ ही कई बीमारियां भी सलाइवा से ट्रांसमिसिबल होती हैं। इस वजह से आपको कभी किसी के भी साथ अपना टूथब्रश शेयर नहीं करना चाहिए।
टूथब्रश को सही से रखने का तरीका
अब आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने टूथब्रश को सही तरह से रख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. धोना - ब्रश करने से पहले और ब्रश करने के बाद में आपको अपने ब्रश को गर्म पानी से धोना चाहिए। गर्म पानी कई सारे बैक्टीरिया को मार देता है, जो आपके टूथब्रश पर हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप ब्रश करने से पहले अपने ब्रश को गर्म पानी से अच्छे से धो लें और उसके बाद ही ब्रश पर टूथपेस्ट लगाएं। एक बार आप ब्रश कर लें तो वापस से अपने ब्रश को गर्म पानी से अच्छे से धो लें।
2. ब्रश को टॉयलेट से दूर रखें - एक विट्रो स्टडी में 20 टूथब्रश को टॉयलेट के साथ वाले बाथरूम में रखा गया था और एक को बिना टॉयलेट वाले बाथरूम में रखा गया था। 3 महीने बाद पाया गया कि टॉयलेट के साथ वाले बाथरूम में रखे गए टूथब्रश में हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए हैं। इससे पता चलता है कि टॉयलेट को फ्लश करने के बाद वहां से बैक्टीरिया कंटेमिनेट होकर टूथब्रश पर आ जाते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप अपने ब्रश को टॉयलेट एरिया से दूर ही स्टोर करें।
3. एयर ड्राई - हो सकता है कि टूथब्रश को कैबिनेट में रखना एक बेहतर आइडिया लगे लेकिन कुछ बैक्टीरिया डार्क एरिया में ही होते हैं और साथ ही एयरफ्लो की कमी के कारण टूथब्रश सही से ड्राई नहीं हो पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने ब्रश को ऐसी जगह रखें जहां वो एयर ड्राई से सूख सकें।
टूथब्रश को इन तरीकों से करें डिसइनफेक्ट
यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने टूथब्रश को डिसइनफेक्ट कर सकते हैं।
1. एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन में टूथब्रश को भिगोएं
कुछ स्टडीज में पाया गया है कि एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन टूथब्रश पर मौजूद काफी बैक्टीरिया को हटा देता है। एंटीसेप्टिक माउथवॉश या फिर 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड का आप इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथब्रश को डिसइनफेक्ट करने के लिए एक साफ कप लें और उसमें माउथवॉश डालें। अब इसमें टूथब्रश की ब्रिसल वाली साइड को 30 से 60 सेकेंड के लिए रहने दें। इसके बाद ब्रश को बाहर निकाल लें और इसे एयर ड्राई होने के लिए रख दें। आपको हफ्ते में कम से कम एक बार इस तरह से अपने टूथब्रश को साफ करना चाहिए।
2. टूथब्रश को कब बदलना चाहिए
हम में से अधिकतर लोग अपना टूथब्रश तब बदलते हैं जब वो 6 महीने में एक बार रेगुलर डेंटल चेकअप के लिए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपने ब्रश को इससे जल्दी बदल लेना चाहिए। जी हां, डेंटल प्रोफेशनल की मानें तो आपको अपने ब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदल लेना चाहिए।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
